फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Onspot admission process will start in ITI from today

आईटीआई में आज से शुरू होगी ऑनस्पॉट दाखिला प्रकिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Onspot admission process will start in ITI from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय एवं प्राइवेट आईटीआई में दाखिला के लिए अंतिम मौके के रूप में ऑनस्पॉट दाखिला काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। यह दाखिला प्रक्रिया 19 दिसंबर तक प्रतिदिन जारी रहेगी। इसको लेकर जिला अंबाला के सभी राजकीय आईटीआई एवं पांच प्राइवेट आईटीआई ने तैयारियां कर ली है। अब प्रतिदिन यहां ऑनस्पॉट दाखिला काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होगा।
राजकीय आईटीआई के प्राचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि सुबह नौ बजे से 11 बजे तक सभी आवेदकों से उनके एडमिट कार्ड प्राप्त किए जाएंगे तथा 11 बजे से 1:00 बजे तक प्राप्त हुए एडमिट कार्ड के आधार पर प्रतिदिन मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद एक बजे से मेरिट सूची के आधार पर रिक्त सीटों पर ऑन स्पॉट दाखिला किया जाएगा। अभी तक राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में लगभग 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है तथा राजकीय आईटीआई भांरनपुर में 80 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन

इसी तरह से राजकीय आईटीआई महिला अंबाला शहर, अंबाला कैंट एवं हसनपुर, बराड़ा अटहोली, महिला आईटीआई नारायणगढ़ में भी 80 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। इसके साथ साथ पांचों प्राइवेट आईटीआई में अभी तक अधिकतर सीटें खाली हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्राइवेट आईटीआई में राजकीय आईटीआई सीटें भरने के उपरांत ही दाखिले पूर्ण होते हैं क्योंकि सभी आवेदकों की प्रथम प्राथमिकता राजकीय आईटीआई ही रहती है। राजकीय आईटीआई में दाखिला के लिए पुरुष आवेदकों को 590 रुपये दाखिला फीस के रूप में तथा महिला आवेदकों को 545 रुपये दाखिला फीस के रूप में अदा करने होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कल से शुरू होने वाली ऑन स्पॉट दाखिला प्रक्रिया में सभी राजकीय आईटीआई खाली पड़ी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed