फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   one rober arrested

पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से पिस्तौल के बल 15.35 लाख रुपये छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
one rober arrested
जीटी रोड पर गांव उचाना के समीप पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से 15.35 लाख रुपये छीनने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 3.50 लाख रुपये बरामद भी हुए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 शाखा के इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को कर्ण लेक फिलिंग स्टेशन के दो सेल्समैन से गांव उचाना के समीप हथियार के बल पर 15,35,974 रुपये छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उप निरीक्षक रमेश चंद सीआईए-01 की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी सुरेश कुमार निवासी गांव कुटेल जिला करनाल हाल सरस्वती कालोनी खेड़ी मारकंडा कुरुक्षेत्र को अवैध देसी कट्टे सहित थाना रामनगर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी द्वारा पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर नगदी छीनने की वारदात का खुलासा किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने दो अन्य साथियों विकास निवासी गांव पनौड़ी और अंकुर निवासी बराना जिला पानीपत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुरेश के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल, भागने के लिए प्रयोग की गई कार इरटिगा व 3.50 लाख नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

योजना बनाकर दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी ने खुलासा किया कि उसने वारदात को अंजाम देने से पहले अपनी एक गाड़ी गांव झिंझाडी के सरकारी स्कूल के पास खड़ी कर दी थी ताकि वारदात को अंजाम देकर गाड़ी में बैठकर भाग सकें। फिर तीनों आरोपी एक बाइक पर सवार होकर उचाना में एक जगह पर खडे़ होकर पेट्रोल पंप कर्मियों के आने का इंतजार किया। जैसे ही कर्मी नगदी लेकर गांव उचाना की तरफ जाने वाले अंडर पास को क्रास करने लगे योजना के अनुसार वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी सुरेश व अंकुर गांव झिंझाडी में खड़ी गाड़ी में बैठकर व आरोपी विकास वारदात में इस्तेमाल बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed