{"_id":"621a8d884dc0167f062d5553","slug":"one-member-of-battery-theft-gang-arrested-karnal-karnal-news-knl1002664138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का एक सदस्य काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर थाना पुलिस ने जेनरेटर्स और ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में नौ वारदातों को खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
शहर थाना पुलिस के मुताबिक टीम ने शुक्रवार रात शौकीन निवासी ईदगाह बस्ती मुरादनगर जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को सेक्टर-5 करनाल के एरिया मेरठ रोड से काबू किया। इस दौरान उससे दिल्ली नंबर की एक स्विफ्ट गाड़ी और गाड़ी में से ई-रिक्शा से चोरी की हुई चार बैटरियां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपने ही गांव के दो साथियों के नाम का खुलासा किया है। जिनके साथ मिलकर वह विभिन्न थाना क्षेत्रों से जनरेटर्स व ई-रिक्शाओं से बैटरी करता था। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की 9 वारदातों को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी 8 से 10 दिन के अंतराल में रात के समय बैटरी चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए निकलते थे। वह सोनीपत के बहालगढ़ से शुरू होकर जिला करनाल के एरिया तक बैटरियां चोरी करके गाड़ी में भरकर मौका से फरार हो जाते थे। आरोपी पहले जीटी रोड के पास खडे़ जनरेटर्स को निशाना बनाते थे और उनकी बैटरियां चोरी करते थे। अगर इस पूरे रास्ते में उन्हें कोई भी जनरेटर नहीं मिलता था तो आरोपी शहर के रिहायशी एरिया में घुसकर ई-रिक्शा को खोजते थे और ई-रिक्शा मिलने पर उसके तार काटकर उनकी बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
इन बैटरियों को चोरी करने के बाद आरोपी इनको गाड़ियों में लादकर मुरादनगर लेकर जाते थे और वहां जाकर इन बैटरियों को 2500 से तीन हजार रुपये तक के भाव में बेचकर कमाई करते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने थाना मधुबन के एरिया से बैटरी चोरी की चार वारदात, थाना शहर के एरिया से तीन व थाना घरौंडा के एरिया से बैटरी चोरी की एक वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा भी आरोपियों द्वारा जिला सोनीपत व पानीपत के एरिया से बैटरी चोरी की कई वारदात को अंजाम दिया गया है।