{"_id":"a54140b2bb96f39f6b1d93b74bb92aa6","slug":"one-man-died-by-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध डेंगू पीड़ित युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध डेंगू पीड़ित युवक की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में डेंगू थमने का नाम
विज्ञापन
नहीं ले रहा है। शुक्रवार को डेंगू से एक युवक की मौत हो गई। हालांकि,
स्वास्थ्य विभाग अभी डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। सरकारी
आंकड़ों के अनुसार लगभग आधा दर्जन लोगों को डेंगू बुखार होने की पुष्टि हो
चुकी है। बता दें कि यमुना क्षेत्र के गांव लालुपूरा में भी संदिग्ध डेंगू
बुखार से एक महिला व मेन बाजार में रहने वाले एक युवक श्यामलाल की पहले मौत
हो चुकी है।
शुक्रवार को शहर के मेन बाजार में रहने वाले घनश्याम की संदिग्ध डेंगू बुखार से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घनश्याम राणा को लगभग दस दिन पहले बुखार हुआ था। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको डेंगू बुखार की पुष्टि की थी। हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें दो दिन पहले पीजीआई चंडीगढ़ में रेफर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ कुलबीर सिंह ने कहा कि डेंगू बुखार से किसी की मौत होने की उनको सूचना नहीं है। बुखार के मामलों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टर ज्यादातर डेंगू की पुष्टि कर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में इतने मामले नहीं हैं।