{"_id":"6080961e8ebc3ec369764c5e","slug":"one-died-in-road-accident-one-injured-karnal-news-knl678983151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
गांव सांभली में मंगलवार देर शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव सांभली में मंगलवार देर शाम एक कार चालक ने बाइक सवार दो युवक को टक्कर मार दी । इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर ईश्वरेहड़ी कुरुक्षेत्र निवासी करीब 20 वर्षीय युवक आशीष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल युवक रणजीत की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के चचेरे भाई रणजीत ने बताया कि मंगलवार को वह बाइक पर किसी काम से निसिंग क्षेत्र में आए थे। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे जब वह वापस जा रहे थे तो करनाल-ढांड रोड पर सांभली में सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अधिक चोट लगने के कारण आशीष की मौत हो गई। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको ढूंढने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।