{"_id":"61db4c1faa1f2204f9524f7a","slug":"one-accused-held-with-illegal-weapon-karnal-news-knl95544044","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार के साथ एक आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सीआईए असंध की टीम ने नाइट डोमिनेशन के दौरान अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को अवैध पिस्तौल और एक कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। असंध थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह पिछले साल अगस्त में हुई लूट की एक वारदात में भी शामिल था।
बता दें आठ जनवरी की रात को पुलिस नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस टीम पेट्रोलिंग ड्यूटी पर असंध से वाया राजौंद रोड होते हुए गांव खेडीसर्फली की तरफ जा रही थी। इस दौरान टीम ने सूचना मिलने पर खेडीसर्फली बस अड्डे पर राजौंद के वार्ड नौ में रहने वाले विरपन उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी के दौरान उससे एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस मिला। इसके बाद आरोपी के खिलाफ असंध थाने में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया गया कि वह पिस्तौल को मुंबई से अपने एक साथी से किसी वारदात को अंजाम देने के लिए लेकर आया था। जांच में पता चला कि उसने 21 अगस्त 2021 को भी अपने तीन अन्य साथियों के साथ असंध के एक किराना व्यापारी के घर से पिस्तौल के बल पर 84 हजार रुपये लूट थे। इस वारदात में शामिल आरोपी के दो साथियों मोहनलाल उर्फ मित्रपाल व रोबिन उर्फ मोहन को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। इस वारदात में चौथा आरोपी अभी फरार चल रहा है। लूट की इस वारदात में आरोपी विरपन को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।