{"_id":"61674a3b0969c871fd17a5f3","slug":"one-accused-arrested-for-committing-murder-karnal-news-knl86432883","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा। गांव शेखपुरा खालसा में मामूली कहासुनी पर हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के लिए रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों की संलिप्तता का पता लगाने का प्रयास करेगी।
मामले के अनुसार, 25 सितंबर की रात को गांव के ही सुरेंद्र व उसके साथी, मनदीप के चाचा दयाल पुत्र राम किशन को अपने साथ घर से बुला कर ले गए थे। जिसके करीब एक घंटे बाद उनमें से ही एक व्यक्ति से दयाल के परिवार वालों को फोन करके बताया कि दयाल का किसी के साथ झगड़ा हो गया है। मिली सूचना पर परिवार वालों ने मौके पर जाकर देखा तो दयाल घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसके बाद दयाल को उपचार के लिये कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इलाज के दौरान उसी दिन दयाल की मृत्यु हो गई। इस संबंध में नामजद सुरेन्द्र व उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था।
घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने अपनी टीम के सहयोग से मंगलवार को मुख्य आरोपी सुरेंद्र उर्फ टीना पुत्र जयपाल वासी गांव शेखपुरा खालसा को घरौंडा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देने की बात का खुलासा किया गया। आरोपी ने बताया कि वारदात वाली रात वह व उसके साथी और मृतक दयाल एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान किसी मामूली बात पर सुरेन्द्र व मृतक दयाल की कहासुनी हो गई और वह कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि आरोपी सुरेंद्र ने दयाल पर पत्थर व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में दयाल गंभीर रूप से घायल हो गया और दौरान इलाज उसकी मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।