{"_id":"68c1cf8e89871c99f3031994","slug":"om-certificate-should-be-started-for-satvik-system-pundarik-goswami-karnal-news-c-18-knl1008-735892-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात्विक व्यवस्था के लिए प्रारंभ हो ऊं सर्टिफिकेट : पुंडरीक गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात्विक व्यवस्था के लिए प्रारंभ हो ऊं सर्टिफिकेट : पुंडरीक गोस्वामी
Thu, 11 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
09... सेक्टर 12 के गोल्डन मोमेंट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
करनाल। श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट में कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी ने सनातन प्रेमियों से कि आहार की शुद्धि और ग्रंथों के अध्ययन की तरफ ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सात्विक व्यवस्था से भोजन व अन्य वस्तुएं बनाने वालों के लिए ओम (ऊं) सर्टिफिकेशन प्रारंभ होना चाहिए। यह बात सरकार तक पहुंचनी चाहिए। करनाल से इसकी शुरुआत हो, बहुत अच्छा संदेश जाएगा।
उन्होंने कहा कि तृप्ति संतुष्टि देती है और अतृप्ति दुख लेकर आती है। तृप्त व्यक्ति किसी भी क्षण अतृप्त हो सकता है। मुक्त होने वाले व्यक्ति के अपृतप्त होने की संभावना समाप्त हो जाती है। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से केवल गए हुए ही मुक्त नहीं होते, जो वर्तमान में उपस्थित है वो श्री राधा रमन के भक्त हो जाते हैं। आने वाली पीढ़ी संस्कारों की दृष्टि से स्वस्थ हो जाती है।
पुंडरीक गोस्वामी ने कहा हरि भजन करना बड़ा कठिन है। ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय। गोस्वामी ने कहा कि प्रेम में ढाई आखर नही होते ये तो कृष्ण में होते है। कृष्ण प्रेम होगा तो सुनना आएगा, सुनना आएगा तो प्रेम हो जाएगा। हमें हमेशा दो चीज का विचार करना चाहिए, भगवान चाहिए या भगवान से चाहिए।आयोजन में बुधवार को गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी पहुंंचे। गौरव गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, हरीश गोयल, शोभित गुप्ता, आशीष गुप्ता, अंकुर गुप्ता, प्रणव गुप्ता, मोहित गुप्ता, अक्षत गुप्ता, पवन सिंगला, मनीष बंसल, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।