{"_id":"606cc5cf8ebc3e8ccc4c60eb","slug":"old-women-died-by-corona-137-new-case-arrived-karnal-news-knl664067132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 137 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, 137 नए केस आए
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चार आईसीयू फुल हो चुके हैं जिनमें 40 बेड हैं। अब दो आईसीयू बिना कोविड के बचे हैैं। अगर केस बढ़े तो ये भी फूल हो जाएंगे जिससे मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ सकते हैं और सरकार को दोबारा मेडिकल कॉलेज को कोविड अस्पताल घोषित करना पड़ सकता है। एक आईसीयू में 10 बेेड हैं। अब चौथा वार्ड खोल दिया है। इसी तरह कोरोना के केस बढ़ते रहे मंगलवार को भी कोरोना के 137 केस आए और 200 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं सेक्टर-14 निवासी एक 84 वर्षीय महिला की मौत भी हो गई है। पॉजिटिव केसों में 20 विद्यार्थी, जिसमें 6 एनडीआरआई के, पांच अध्यापक, दो डॉक्टर, दो पुलिस कर्मी, वकील व मेडिकल कॉलेज के दो कर्मी व लैब अटेंडेंट भी शामिल है। जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 175 पर पहुंच गया है। -संवाद
अभी तक ये हैं हालात
कुल सैंपल लिए - 276178
निगेटिव रिपोर्ट - 256760
पॉजिटिव रिपोर्ट - 15727
मौत - 175
एक्टिव - 1671
मरीज ठीक हुए - 13881
सख्त रवैया अपनाने को न करें मजबूर : डीसी
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना के चलते धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए आयोजकों को करनाल डीसी ऑफिस जीमेल पर ऑनलाइन अनुमति लेने की सुविधा जिला प्रशासन ने दी है। जिले का कोई भी नागरिक लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर बने हेल्प डेस्क से भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम कार्यालय में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। यदि जिलावासी ऐसा नहीं करते हैं तो प्रशासन को सख्त रवैया अपनाने पर मजबूर होना होगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि बाजारों में भी दुकानों पर भीड़ न बढ़ने दें। सभी दुकानदार मास्क रखें, ग्राहकों को मास्क दें। यदि कोई दुकानदार अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
जिले में 111899 लोगों को वैक्सीन का टीका
-सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि अब तक जिले में 111899 लोगों को टीका लगाया गया है जिसमें से प्रथम डोज में 101479 लोगों को टीका लगाया गया है। जबकि दूसरी डोज के तहत 10620 लोगों को टीका लग चुका है। मंगलवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 4188 लोगों को टीका लगाया गया जिनमें से 4038 लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और 150 लोगों का प्राइवेट स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकाकरण किया गया।