फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   old woman died from corona, 547 new case found

कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की गई जान, 547 संक्रमित मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
old woman died from corona, 547 new case found
जिले में मंगलवार को कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई वहीं 547 नए संक्रमित केस मिले हैं। मरने वाली महिला सेक्टर-6 की रहने वाली थी। जिसे 16 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में आठ दिनों से बुखार, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर दाखिल कराया गया था। 20 अप्रैल को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 201 पर पहुंच चुका है। हालांकि मंगलवार को 307 मरीज ठीक होकर घर भी गए हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रशासन की ओर बढ़ते केसों को देखते हुए रात के समय होने वाले शादी समारोह जागरण, पार्टी आदि के लिए कड़ी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक जिस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ रही हैं, ऐसे में हम सब को कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना होगा। यदि शहर की बात करें तो अभी भी बाजारों व सड़कों पर लोग बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं। जिससे हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। वहीं शादी समारोह करने की परमिशन लेने के लिए लघु सचिवालय में लोगों की लाइन लगी हुई है। एक महिला ने बताया कि उनके घर में शादी है और बारात राजस्थान जानी है, बारात रात को जानी है लेकिन रात को कर्र्फ्यू लगा हुआ है ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है और न ही अनुमति मिल रही है।
विज्ञापन

ये है जिले के हालात।
सैंपल लिए - 297306
निगेटिव - 273369
पॉजिटिव - 20630
जान गई - 201
एक्टिव - 3341
ठीक हुए - 17078
पुलिस ने मास्क न पहनने वालों के काटे चालान
जलमाना। जलमाना पुलिस चौकी प्रभारी ने टीम सहित गश्त के दौरान मास्क न पहनने वालों लोगों के चालान किए। चौकी प्रभारी सज्जन सिंह ने कहा कि नियमों को ताक पर रखकर बिना मास्क सड़कों पर घूमने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर एएसआई सुरजीत दुहन, सुखदेव पुनिया, रणजीत सिंह, नंबरदार मोतीलाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed