फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old man died in an accident, the dead body was jammed on the road

Karnal News: हादसे में बुजुर्ग की मौत, शव सड़क पर रख लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Old man died in an accident, the dead body was jammed on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा।
घटना शुक्रवार रात की है। कालरम गांव निवासी जगपाल सिंह (58) बाइक से घरौंडा आ रहा था। रास्ते में उसकी एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई और वह गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। मौके से चालक ट्रक लेकर भाग गया। घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वह भड़क गए और मौके पर पहुंचकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब पौने घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने आराेपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। बाद में पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बसताड़ा में टोल प्लाजा है। टोल से बचने के लिए वाहन कालरम गांव की ओर से गुजरते हैं। यहां से रातभर ओवरलोड वाहनों का आवागमन होता रहता है। जिसके कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। 10 दिन पहले भी गांव के ही एक युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की मदद से वाहन की तलाश की जा रही। - सज्जन कुमार, घरौंडा थाना प्रभारी



बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी
घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 21 मई को बरात आनी थी। खुशियों का माहौल था मगर इससे पहले ही पिता की घर से अर्थी उठ गई। बेटी की शादी का सामान लेकर आ रहे पिता को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed