फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Old grain market will be rejuvenated, RFP ready

पुरानी अनाज मंडी का होगा कायाकल्प, आरएफपी तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Old grain market will be rejuvenated, RFP ready
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से हांसी रोड से नमस्ते चौक तक मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है, जो अक्तूबर महीने तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी ओल्ड अनाज मंडी का कायाकल्प करेगा। पुरानी अनाज मंडी को पुनरविकसित करने की दिशा में यहां कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इसमें अलग-अलग स्तर पर दुकानें, फूड कॉर्ट और गेमिंग जोन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इस परियोजना का आरएफपी तैयार कर लिया है। शीघ्र ही इसका टेंडर जारी किया जाएगा। स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं उपायुक्त अनीश यादव ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा के साथ-साथ साइट का निरीक्षण किया।
समीक्षा के दौरान सीईओ को बताया कि हांसी रोड से नमस्ते चौक तक के मार्ग का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। ट्रैफिक भी चालू कर दिया है। सीईओ ने करीब दर्जनभर परियोजनाओं की स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों व पीएमसी टीम के साथ चर्चा कर प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के) में खेल सुविधाओं के प्रोजेक्ट के तहत बास्केट बॉल और बैडमिंटन के कोर्ट बनाए जा चुके हैं, फुटबॉल के लिए मैदान में घास और जाली लगाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सरदार मिल्खा सिंह स्टेडियम के फेज-2 में सामुदायिक केंद्र बनाने का काम चल रहा है। उत्तम नगर में एक संकन गार्डन विकसित किया जा रहा है। एक लाइब्रेरी भी इसके बगल में बनाई जाएगी। शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाने के कार्य के तहत वार्ड-8, 9, 10, 11 व 13 में अब तक 1872 लाइटें लग चुकी हैं। अगले छह महीनों में यह काम पूरा हो सकता है। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस माह ये परियोजनाएं होंगी पूरी
1. ब्यूटीफिकेशन ऑफ हैरिटेज बिल्डिंग प्रोजेक्ट के तहत गांधी मेमोरियल हॉल में पोर्टल गेट बनकर तैयार है। मीनार रोड पर भी ऐतिहासिक कोस मीनार स्थल को सुंदर बनाने के लिए बैठने की जगहें और लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। कैंटोनमेंट चर्च बिल्डिंग में भी पाथ-वे और गैजिबो तथा चर्च बिल्डिंग पर फसाड लाइटों का काम किया गया है, यह प्रोजेक्ट इसी महीने पूरा हो जाएगा।
2. इंटेग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पर पीएमसी टीम के उत्सव बंदोपाध्याय ने बताया कि मेरठ रोड पर नई सड़क की वजह से लाइटों व कैमरों का कुछ काम रह गया था, अब इसे दोबारा शुरू कर रहे हैं। उपायुक्त ने कार्य को 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
-
ये परियोजनाएं हो चुकीं पूरी
1. वेस्टर्न जमुना कैनाल (डब्ल्यूजेसी) का फेज-1 व 2 पूरा हो गया है। फेज-3 में बाउंड्री बनाने के काम पूरे हो गए हैं, सिंचाई विभाग के दो पुराने व कंडम भवन तथा नगर निगम का कुछ मलबा साइट पर पड़ा है, इसके साफ होते ही यह परियोजना रफ्तार पकड़ेगी।
2. शहर के रामनगर और बुड्ढाखेड़ा में एक-एक डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार है। पुस्तकों के लिए रैक, बैठने के लिए चेयर व टेबल तथा डिजिटल कंटेंट्स देखने के लिए कंप्यूटरों की व्यवस्था की गई है। दोनों लाइब्रेरियों को तत्काल जिला बाल कल्याण परिषद को हैंडओवर करने को कहा गया है।
महापुरुषों की 27 प्रतिमाएं लगेंगी
स्मार्ट सिटी के रि-डेवलेपमेंट ऑफ कर्ण लेक प्रोजेक्ट का 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। साइकिल ट्रैक का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सबसे खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में भारत के ऐसे महापुरुषों की 27 प्रतिमाएं लगाई जाएंगी, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में देश के लिए योगदान उिश्स है।

टाइलों की गुणवत्ता जांची
उपायुक्त एवं करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ अनीश यादव ने शाम को आईटीआई फ्लाईओवर अंडरस्पेस के साथ पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर टाइलों के कार्य की गुणवत्ता जांची और टाइलों के नीचे की सामग्री निकलवाकर जांच की, जो सही मात्रा में पाया गया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का भुगतान गुणवत्ता के आधार पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed