{"_id":"68b604c6d07325506504ae65","slug":"old-and-useless-records-will-be-removed-from-offices-karnal-news-c-18-knl1008-728399-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार्यालयों से हटाए जाएंगे पुराने और अनुपयोगी रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार्यालयों से हटाए जाएंगे पुराने और अनुपयोगी रिकॉर्ड
विज्ञापन
107....बैठक को संबोधित करती नगर निगम आयुक्त डॉ वैशली शर्मा। प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी विभाग अपने कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पुराने और अनुपयोगी रिकॉर्ड को हटाएं। कार्यालयों को जीरो वेस्ट ऑफिस घोषित किया जाए।
सोमवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान थीम के साथ 25 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए कि अभियान के तहत सभी शिक्षण संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिसके तहत स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले लोगों के चालान काटे जाएं। जिले को अगले तीन महीनों में प्लास्टिक मुक्त बनाना है। बैठक में नगर निगम आयुक्त ने मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि मंडियों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पॉलीथिन का प्रयोग करने वालों के चालान काटे जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि स्वच्छता की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जिओ टैग फोटो के साथ नगर निगम को मेल की जाए।
विज्ञापन
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट, एसडीएम घरौंडा राजेश सोनी, सीटीएम मोनिका, तहसीलदार कृष्ण, जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल, सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी, डीपीओ सीमा प्रसाद, रोडवेज जीएम कुलदीप, जिला रेडक्रॉस सचिव कुलबीर मलिक, आरटीए विजय देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।