फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Oil tanker overturned, burned alive

तेल का टैंकर पलटा, एक जिंदा जला

Sat, 02 Aug 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Sat, 02 Aug 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
मूनक गांव के पास तेल का टैंकर पलटने से लगी आग में एक व्यक्ति जिंदा जल
विज्ञापन
गया। टैंकर में सवार तीन अन्य लोग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

ग्रामीणों की मदद से उनको जलते टैंकर से निकालकर कोहंड के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। टैंकर के पलटने से पानीपत-असंध मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद होने से वाहनों की कतारें लग गईं। मूनक पुलिस मामले की जांच कर रही है। तेल का टैंकर दोपहर बाद करीब बारह हजार लीटर डीजल एवं पेट्रोल लेकर कैथल के खुरानियां फीलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुआ था।

टैंकर में तीन अन्य लोग भी कैथल जाने के लिए सवार हुए थे। जब टैंकर मूनक पुलिस चौकी के करीब पहुंचा तो अचानक टायर फटने से टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने पर तुरंत आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली की वाहन में सवार चार लोगों में से एक व्यक्ति बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो सका, जबकि तीन अन्य कूदने में कामयाब हो गए, लेकिन वे आग की चपेट में आने से नहीं बच पाए।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर उनको आग की लपटों से बचाया। मामले की सूचना रिफाइनरी, असंध एवं करनाल स्थित फायरब्रिगेड आफिस को दी गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक टैंकर में फंसा हुआ व्यक्ति बुरी तरह जल चुका था। बल्ला एवं रिफाइनरी से पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों को कोहंड के निजी अस्पताल में ले जाया गया।

 आग की तेज लपटों के चलते रोड से मामूली दूर पर बने घरों को ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि मूनक पुलिस सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची। जलकर मरने वाले की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है, जबकि तीन अन्य में टैंकर चालक कुताना निवासी रामजुआरी, कैथल निवासी गुलाब सिंह व फतेहाबाद निवासी सोहन लाल शामिल हैं। टैंकर में करीब छह हजार लीटर पेट्रोल एवं छह हजार लीटर डीजल बताया जा रहा है। टैंकर पलटने से असंध-पानीपत मार्ग जाम हो गया। वाहन चालक वाया मूनक गांव होकर वाहनों को निकालकर ले जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed