फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the exercise to include chess in the Paris Olympics

अब पेरिस ओलंपिक में शतरंज को शामिल करने की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Now the exercise to include chess in the Paris Olympics
61ः शतरंज खेलते बच्चे। फाइल फोटो
भानू भारद्वाज
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के कारण भले ही 2020 ओलंपिक में शतरंज को जगह नहीं मिल सकी, लेकिन 2024 पेरिस ओलंपिक में इसे शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। हाल ही में हरियाणा शतरंज महासंघ के महासचिव और राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार कुलदीप शर्मा संग अन्य पदाधिकारियों की आनलाइन बैठक में इस पर चरचा की गई। इस दौरान महाभारत सीरियल के भीष्म रहे मुकेश खन्ना को राष्ट्रीय शतरंज महासंघ का अध्यक्ष बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया। उम्मीद जताई जा रही है कि मुकेश खन्ना के नेतृत्व में पेरिस ओलंपिक-2024 में शतरंज की भी बिसात बिछेगी।
कुलदीप शर्मा ने बताया की टोक्यो ओलंपिक-2020 में शतरंज शामिल होने की पूरी संभावना थी, लेकिन कोराना के चलते नहीं हो पाया। अब पेरिस ओलंपिक-2024 में शतरंज को शामिल कराने के लिए राष्ट्रीय शतरंज महासंघ और आईओसी के बीच लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने बताया कि विश्व शतरंज महासंघ की स्थापना 1924 में ही हुई थी। अब 2024 में महासंघ के 100 वर्ष भी पूरे होने वाले हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शतरंज से जुडे़ सभी संगठन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से लगातार वार्ता कर रहे हैं, ताकि शतरंज को ओलंपिक में जगह मिल सके। उन्होंने बताया कि ओलंपिक खेल कराने वाले देश के पास विशेष अधिकार होता है कि वह किसी नये खेल को इसमें शामिल करने का प्रस्ताव दे सकता है। इस कड़ी में महाभारत सीरियल के भीष्म पितामह के रूप में ख्याति प्राप्त मुकेश खन्ना को शतरंज से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिनकी शतरंज में काफी रुचि है।
विज्ञापन

वर्तमान में शतरंज के हैं दो गुट
वर्तमान में देश में दो ग्रुप शतरंज को लेकर काम करते हैं। एक संगठन साउथ और दूसरा उत्तरी भारत से है। फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर साउथ क ा संगठन कार्यरत है। जल्द ही इस संगठन के चुनाव होने वाले हैं, जो दिसंबर 2021 या जनवरी 2022 में हो सकते हैं। इन चुनावों में देश के हर प्रदेश को दो मत देने का अधिकार होता है। इसमें हरियाणा से इस बार महाभारत सीरियल में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना को उतारने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed