{"_id":"ef9119216c081a729938a9c246e7da88","slug":"now-pension-applier-will-get-information-through-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन आवेदकों को अब एसएमएस से मिलेगी जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन आवेदकों को अब एसएमएस से मिलेगी जानकारी
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के सभी नये पेंशन आवेदकों को उनके द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र की पूरी जानकारी अब एसएमएस अलर्ट के माध्यम से प्राप्त हो सकेगी। प्रथम चरण में प्रार्थना पत्र की प्राप्ति का एसएमएस, द्वितीय चरण में प्रार्थना पत्र की स्वीकृति का एसएमएस तथा तीसरे चरण में पेंशन पंजीकरण संख्या का एसएमएस पेंशन आवेदक के मोबाइल पर प्राप्त होगा। उपायुक्त डा. जे गणेशन ने यह जानकारी लघु सचिवालय के सभागार में बैैंक प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी।
उपायुक्त ने कहा कि पेंशन आवेदकों को ऑनलाइन के माध्यम से उनके प्रार्थना पत्र के पूरी स्थिति के बारे में पता चल सकेगा। नगरपालिका तथा बीडीपीओ कार्यालय में आवेदनकर्ता द्वारा भरा गया फार्म दस्तावेजों की स्कैन कॉपी सहित दो दिन के अंदर विभाग की नई एप्लीकेशन के माध्यम से अपलोड कर दिया जाएगा। इसके उपरांत, यह फार्म संबंधित अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन प्राप्त होते ही प्रथम चरण के तहत प्रार्थना पत्र की प्राप्ति का एसएमएस पेंशन आवेदक को उसके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा। इसके उपरांत यह फार्म विभाग के एसओ और उसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी को ऑनलाइन प्रेषित कर दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी की स्वीकृति के बाद पेंशन आवेदक को दूसरे चरण का एसएमएस जाएगा। तत्पश्चात इस ऑनलाइन फार्म को विभाग के कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा अपलोड करते हुए पेंशन पंजीकरण संख्या आंबटित कर दी जाएगी तथा इस संख्या का एक एसएमएस पेंशन आवेदक के पास भी जाएगा। उन्होंने कहा कि पेंशन आवेदन के समय आवेदक को फॉर्म के साथ अपना बैंक अकांउट संबंधी जानकारी और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि पेंशन आवेदकों को अब बार-बार विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें बार-बार फॉर्म भी नहीं भरना पड़ेगा। इस मौके पर उन्होंने बैंक अधिकारियों को दो दिन के अन्दर 2092 अकाउंट्स अपलोड करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एसडीएम इंद्री, एसडीएम अश्विनी मलिक, सुशील कुमार, नगराधीश सतीश कुमार, डीडीपीओ कुलभूषण बंसल, एलडीएम आदर्श बवेजा सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बॉक्स
जिले में 146581 पेंशन धारक
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 1 लाख 46 हजार 581 पेंशन धारक हैं, जिनमें से 1 लाख 24 हजार 220 अकाउंट्स अपलोड किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी माह से नवंबर माह तक प्राप्त हुए लगभग सभी पेंशन फॉर्म स्वीकृत करते हुए पेंशन पंजीकरण संख्या आवंटित कर दी गई है, जिनकी संख्या लगभग 6500 है।