{"_id":"68c324e6b12caa595201348c","slug":"now-garbage-will-be-collected-by-rickshaw-in-the-narrow-streets-of-the-old-city-karnal-news-c-18-knl1008-736603-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पुराने शहर की तंग गलियों में अब रिक्शा से उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पुराने शहर की तंग गलियों में अब रिक्शा से उठेगा कूड़ा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल । शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने एक और बड़ा कदम उठाया है। अब तक सिर्फ मुख्य सड़कों और चौड़ी गलियों तक सीमित डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा जल्द पुराने शहर की तंग गलियों तक भी पहुंचेगी। इसके लिए नगर निगम ने अब 150 नई रिक्शा की खरीद का निर्णय लिया है। इनके अलावा 50 अन्य रिक्शा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से उपलब्ध कराई जाएंगी।
नगर निगम का यह कदम शहर को स्वच्छता रैंकिंग में आगे ले जाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर पुराने शहर की तंग गलियों में जहां अब तक सफाई व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी वहां अब नियमित रूप से कूड़ा उठाने का रास्ता साफ हो गया है।
फिलहाल निगम के पास केवल 80 रिक्शा पहले से ही चल रही हैं। जिनके जरिए निगम कर्मी कूड़ा और नालियों की सिल्ट उठाकर डंपिंग प्वाॅइंट तक पहुंचाते हैं। नई करीब 200 रिक्शा आने के बाद निगम के पास तंग गलियों में कूड़ा उठाने के संसाधान करीब चार गुणा बढ़ जाएंगे। जिससे तंग बाजारों, पुराने शहर की गलियों से कूड़ा उठाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम सुगम स्वच्छता एजेंसी के पास है, लेकिन एजेंसी के पास उपलब्ध टिपर वाहनों की पहुंच पुराने शहर की तंग गलियों तक नहीं हो पाती और न ही ये एजेंसी सड़क पर गिरा कूड़ा उठाती। यही कारण है कि यहां सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसका अब निगम समाधान करने जा रहा है।
गलियां संकरी होने के कारण बड़े वाहन नहीं कर पाते प्रवेश
निगम अधिकारियों के अनुसार सात ऐतिहासिक द्वारों के भीतर बसे पुराने शहर में मुख्य रूप से वार्ड 15 और 16 की 20 से अधिक कॉलोनियां आती हैं। जो अब तक ज्यादा प्रभावित रहीं है। यहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि बड़े वाहन प्रवेश नहीं कर पाते। अब यहां गलियों से कूड़ा उठाने के लिए रिक्शाओं का ही उपयोग हो सकेगा। नई रिक्शाओं के आने से न केवल पुरानी बस्तियों में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि नालियों से सिल्ट निकालने और उसे डंपिंग प्वॉइंट तक ले जाने का काम भी अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा। इस योजना से न केवल सफाईकर्मियों को सहूलियत होगी बल्कि शहरवासियों को भी गंदगी और दुर्गंध से निजात मिलेगी।
शहर में सफाई और कूड़ा उठाने के लिए निगम नई रिक्शा खरीदेगा। इससे शहरवासियों को साफ सुथरा शहर भी मिलेगा और शहर की स्वच्छता रैंकिंग भी बेहतरीन होगी।
डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम