{"_id":"610eeb2b8ebc3e76200b9caa","slug":"now-admission-in-polytechnic-till-23-karnal-news-knl792396101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक में अब एडमिशन 23 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक में अब एडमिशन 23 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा स्टेट टेक्नीकल एजूकेशन सोसायटी एचएसटीईएस ने पॉलीटेक्निक कालेजों में दाखिले की तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 23 अगस्त तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं इस बार पहली अक्तूबर से नया शिक्षा सत्र शुरू होगा। सोसायटी के इस निर्णय से विद्यार्थियों को भी खासी राहत मिली है। यह तीसरी बार है जब आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी है। अब से पहले आवेदन की तिथि 5 अगस्त, फिर 10 अगस्त और अब 23 अगस्त कर दी गई है।
जिले में केवल नीलोखेड़ी में ही राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान है, जहां छह कोर्स में कुल 600 सीटें हैं। सामान्य दिनों में पहली अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना के कारण पैदा हुआ हालात से दो माह देरी से पढ़ाई शुरू होगी। वहीं डिप्लोमा लैटरल एंट्री यानी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश पाने वालों के लिए अंतिम तिथि 18 अगस्त है।
दाखिले के लिए मचेगी आपाधापी
स्कूल और डिग्री कालेजों की तरह पॉलीटेक्निक कालेजों में दाखिलों के लिए भी आपाधापी मचने की आशंका है क्योंकि डिप्लोमा में 10वीं पास विद्यार्थियों को बिना किसी प्रवेश परीक्षा के मेरिट के आधार पर ही दाखिला मिलता है। हरियाणा बोर्ड के अलावा सीबीएसई के भी 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम में शत प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। 60 प्रतिशत विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत अंक हैं।
विज्ञापन
ये हैं कोर्स और सीटें
-डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग -60
-डिप्लोमा इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग -120
-डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कॉम्यूनिकेशन -120
-डिप्लोमा इन इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोलिंग -60
दाखिले के लिए यह है शेड्यूल
-23 अगस्त तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ओएनएलआईएनईटीईएसटीएचआरवाई.जीओवी.इन पर कर सकते हैं।
-23 अगस्त तक फीस भी ऑनलाइन ही डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा की जाएगी।
-कागजातों की पड़ताल सभी कार्य दिवस के दौरान 26 अगस्त तक तक ऑनलाइन ही की जाएगी।
-26 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। यह भी ऑनलाइन ही वेबसाइट पर डाली जाएगी।
-कालेजों में आवेदन की फाइनल कट ऑफ 25 अक्तूबर निर्धारित है।
27 अगस्त से प्रथम काउंसलिंग शुरू होगी। इसके बाद दूसरी काउंसलिंग 10 सितंबर से शुरू की जाएगी। दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह से आनलाइन रखा गया है। आवेदन से लेकर फीस जमा करने, मेरिट लिस्ट देखने और दस्तावेज वेरिफिकेशन जैसी सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। -हरीश शर्मा, प्रिंसिपल, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज, नीलोखेड़ी