{"_id":"62c202a0992ca416f3362f75","slug":"nine-cows-found-dead-stirred-karnal-news-knl1134829179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गोवंश मृत मिले, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गोवंश मृत मिले, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। रविवार सुबह अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध परिस्थितियों में नौ गोवंश मृत मिलने से सनसनी फैल गई। पहले प्रात: करीब सात बजे पोल्ट्री एरिया में एक गाय मृत पड़ी मिली। कुछ देर बाद अलग-अलग स्थानों से नंदी और गाय मरे मिले। कुल 5 गायें और तीन नंदी व एक बछड़ा मृत मिला।
बताया जा रहा है कि इनके मुंह से रक्त बह रहा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इनकी मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है। सबसे ज्यादा छह गोवंश पोल्ट्री एरिया में मिले, जबकि स्टेशन एरिया, स्कूल एरिया और एसडीएमएन स्कूल के पास एक-एक गोवंश मिला। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने कहा कि यह शरारती तत्वों द्वारा भाईचारा खराब करने की साजिश है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए-2 की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। घटना की सूचना मिलते ही नपा प्रधान प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार, पंकज शर्मा तथा निगरानी कमेटी के पूर्व प्रधान रुपिंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। नपा कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से सभी मृत गोवंश को ट्राली में हड्डी रोड़ा स्थल पर पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों की टीम में शामिल डॉ. नरेश कुमार, डॉ. मनीष, डॉ. वीरेंद्र कुमार तथा डॉ. राजेश कुमार ने सभी मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सभी गोवंशों को दफना दिया गया।
विज्ञापन
आरोपियों को दी जाए सख्त सजा
तरावड़ी पहुंचीं साध्वी मुक्ता भारती ने नौ गोवंश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह शरारती तत्वों द्वारा समाज का भाईचारा खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी घटना पर तो सारा प्रशासन और सभी पार्टियों के नेता सहानुभूति के लिए जमा हो जाते हैं, लेकिन हमारी संस्कृति की प्रतीक गोवंश मारने की इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी किसी नेता या अधिकारी ने मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाय।
सुबह गोवंश के शव मिलने की सूचना मिलने पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सभी गोवंशों का पोस्टमार्टम करवा शवों को दफना दिया है। नगरपालिका प्रधान सनप्रीत कौर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
राकेश कुमार, नीलोखेड़ी चौकी प्रभारी