फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nimit honored with National Hindi Talent Award

Karnal News: राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुआ निमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Nimit honored with National Hindi Talent Award
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नई दिल्ली के ऐतिहासिक तीन मूर्ति भवन में दयाल सिंह स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र निमित को राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। केंद्रीय शिक्षा संस्थान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के उप निदेशक हुकुमचंद मीणा ने प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी देकर निमित को सम्मानित किया। दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर सात में अंतरराष्ट्रीय हिंदी विकास संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड की परीक्षा हुई थी। इसमें देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 50000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के 91 विद्यार्थियों ने अलग-अलग कक्षाओं से भाग लिया था। प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने पदक अर्जित किए। इसमें सात विद्यार्थियों ने स्वर्ण, सात विद्यार्थियों ने रजत और छह विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय के चौथी कक्षा के छात्र निमित ने अपनी बुद्धि और कला का अद्भुत नमूना पेश किया। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुआ। पुरस्कार जीतने और विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने निमित का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed