फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nilakshi, Avni and Neha stand first in quiz competition

Karnal News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निलाक्षी, अवनी और नेहा प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Nilakshi, Avni and Neha stand first in quiz competition
साइंस क्लब व गणित विभाग के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। राजकीय महिला महाविद्यालय घरौंडा में साइंस क्लब और गणित विभाग के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं से पांच टीमें बनाई गई। हर टीम में तीन-तीन विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें निलाक्षी, अवनी और नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दो राउंड रखे गए। इस दौरान गणित ,रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन रसायन विज्ञान की सहायक प्रोफेसर रचना और सुखराज, भौतिक विज्ञान के सहायक प्रो़ डॉ़ हितेंद्र और गणित विभाग की सहायक प्रो़ अनुराधा के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह ने छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया है। वाणिज्य की वरिष्ठ प्रवक्ता दीपा ढुल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को बधाई दी। इस अवसर पर सहायक प्रवक्ता पूजा शर्मा, डॉ़ मीनू आनंद और संदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नरेश सिंह ने छात्राओं को बताया कि सभी छात्राएं नशा मुक्त भारत का निर्माण करने में अपना योगदान दें। इसी के साथ उन्होंने छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन न करने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्राओं को कानूनी साक्षरता के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed