फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nighttime temperatures drop, smog reduces visibility

Karnal News: रात को तापमान में गिरावट, दृश्यता घटा रहा स्मॉग

Fri, 07 Nov 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 07 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nighttime temperatures drop, smog reduces visibility
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय स्मॉग की हल्की परत छा रही है। इससे दृश्यता में कमी रहती है। शाम होने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार हवा की गति कम होने और नमी बढ़ने से आने वाले दिनों में सुबह कोहरा छा सकता है। तीन दिन पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया गया था वहीं वीरवार को तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसके 10 डिग्री तक गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। दिन के समय मौसम गर्म रहने की उम्मीद है जबकि रात के समय ठंड बढ़ेगी। मौसम में बदलाव के कारण वीरवार को सूर्य करीब 8:30 बजे स्पष्ट दिखाई दिया। सूर्यास्त साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन

तापमान गिरने के साथ ही हवा में प्रदूषक कण ऊपर उठने की बजाय जमीन के पास रुकने लगे हैं, जिससे शहर में स्मॉग छा रहा है। स्मॉग से दृश्यता में कमी आ रही है। सुबह के समय सड़कों पर करीब 200 मीटर तक की दृश्यता रही। एक्यूआई खराब श्रेणी में बना हुआ है, जिसके चलते सुबह की हवा में बदबू और जलन जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं। दिन में हल्की धूप निकल रही है लेकिन ठंडक बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से और गिरेगा पारा






तारीख न्यूनतम अधिकतम तापमान
6 नवंबर 13.0 30.0
7 नवंबर
11.0
30.0

8 नवंबर 11.0
30.0


9 नवंबर
11.0
30.0


10 नवंबर
10.0
30.0


11 नवंबर 10.0
28.0


12 नवंबर
10.0
28.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed