फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nidhi will settle EPF related disputes near you

Karnal News: निधि आपके निकट में निपटेंगे ईपीएफ संबंधित विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Nidhi will settle EPF related disputes near you
- 27 जून को आठ जिलों में लगेंगे शिवर, होगा समस्याओं का समाधान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। ईपीएफ संबंधित समस्याओं एवं विवादों के लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) की ओर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें करनाल स्थित विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले आठ जिलों में एक साथ और एक ही दिन में ईपीएफ संबंधित विवाद निपटाए जाएंगे।


27 जून को भविष्य निधि अदालत की तर्ज पर ईपीएफओ की ओर से निधि आपके निकट 2.0 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत सभी जिलों में विभाग की टीम जाएगी और विशेष रूप से शिविर लगाते हुए समस्याओं का समाधान अधिकारी करेंगे। विदित हो कि इससे पहले केवल कर्मचारियों व नियोक्ताओं की पीएफ संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए माह में केवल एक बार क्षेत्रीय कार्यालय पर भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया जाता था। लोगों की समस्याओं को देखते हुए विभाग ने इस कार्यक्रम में विस्तार किया है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त जतिंद्र संघाले ने बताया कि शिविर में ईपीएफ से जुड़े कर्मचारी, पेंशनर या नियोक्ता अपने पीएफ के विवाद का निपटान कर सकते हैं। ईपीएफओ कार्यालय के अधिकारियों की ओर से पीएफ, पेंशन एवं कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना से जुड़ी सभी समस्याओं को सुना जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ बैलेंस की जानकारी, बंद हुआ अकाउंट, नियोक्ता और कर्मचारी के बीच विवाद या फिर ईपीएफ योजना के तहत किसी तरह की समस्या का निवारण किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन






यहां लगेंगे शिविर

- करनाल : मैसर्स गुडरिच कार्बोहाइड्रेट्स, गांव नग्ला मेघा मेरठ रोड

- कैथल : मैसर्स सुखबीर एग्रो एनर्जी लिमिटेड गांव सिवान, गुहला
- कुरुक्षेत्र : मैसर्स केयरवेल ग्लास एंड एम्पाउल्स प्राइवेट लिमिटेड सेक्टर-2

- अंबाला : मैसर्स मॉडर्न ऑटोमोबाइल्स मॉडल टाउन क्रॉसिंग, जीटी रोड अंबाला शहर

- पंचकूला : मैसर्स स्टाइलम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गांव-मनकटबरा रायपुररानी
- पानीपत : मैसर्स कपूर इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गांव माछरोली
- सोनीपत : मैसर्स बेटरस्लीप सॉल्यूशंस एलएलपी गांव कामी

- यमुनानगर : मैसर्स सरस्वती शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed