फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NIA gives clean chit to the policeman

Karnal News: एनआईए ने दी पुलिसकर्मी को क्लीनचिट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
NIA gives clean chit to the policeman
करनाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26 जून को अमेरिका से किए गए फंड के शक में शहर में आरके पुरम व पुलिस लाइन में जांच की थी। चार घंटे की जांच के बाद टीम वापस लौट गई थी। मामले में जांच एजेंसी ने पुलिस लाइन में रह रहे पुलिस कर्मचारी को क्लीनचिट दे दी है। क्योंकि न तो पुलिस कर्मचारी का बेटा अमेरिका में रहता है और न ही इस मामले में उनका कोई संबंध पाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 26 जून को सुबह 4 बजे एनआईए की टीम करनाल पहुंची थी। आरके पुरम के एक घर में करीब 3 घंटे तक दस्तावेज खंगाले थे। इसके बाद टीम पुलिस लाइन में सहायक उप निरीक्षक के सरकारी कक्ष में पहुंची थी। बताते हैं कि एजेंसी की जांच में इस मामले से सहायक उप निरीक्षक का किसी तरह का कोई संबंध नहीं पाया गया है। न ही उनका कोई बेटा अमेरिका में रहता है। एजेंसी ने उन्हें लिखित में भी अवगत कराया है, इस मामले से उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed