फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   new delhi-nizamudding special mail will started from 22 fevruary

22 फरवरी से चलेगी नई दिल्ली-निजामुदीन स्पेशल मेल एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
new delhi-nizamudding special mail will started from 22 fevruary
रेलवे ने 22 फरवरी से कुरुक्षेत्र से नई दिल्ली निजामुद्दीन तक चलने वाली स्पेशल मेल एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सुबह 5.35 बजे कुरुक्षेत्र से चलेगी। करनाल में इसका 6.05 पर ठहराव होगा। नई दिल्ली में निजामुद्दीन स्टेशन तक जाएगी। अप साइड में रात 9 बजे इसका करनाल में ठहराव होगा। कोरोनाकाल से पूर्व यह पैंसेजर ट्रेन थी जो अब एक्सप्रेस के किराए में चलेगी। यह अनारक्षित ट्रेन है। इसलिए रेलवे ने 22 मार्च से बंद पड़ी टिकट खिड़की को खोलने की तैयारी कर ली है। अनुमान है कि 22 फरवरी से पहले टिकट खिड़की खोल दी जाएगी। करनाल से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। स्टेशन अधीक्षक एमएस मीणा का कहना है कि यह ट्रेन दिल्ली तक हरेक स्टेशन पर रुकेगी। रेल यात्री संघ के पदाधिकारी हितेश श्रीवास्तव का कहना है कि इस ट्रेन में भीड़ हो सकती है। अनारक्षित ट्रेन है। पैसेंजर को एक्सप्रेस बना देने से किराया कुछ ज्यादा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed