फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New city scan and MRI machine will come in trauma center, ICU ward will be built.

Karnal News: ट्रामा सेंटर में आएगी नई सिटी स्कैन और एमआरआई मशीन, बनेगा आईसीयू वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
New city scan and MRI machine will come in trauma center, ICU ward will be built.
जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर आधुनिक मशीनों से उपचार मिलेगा। जिससे मरीजों को अलग अलग स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन ने ट्रामा सेंटर के लिए अलग अलग से नई सिटी स्कैन मशीन, एमआरआई मशीन की मांगी हैं। इन मशीनों के आने से ट्रामा सेंटर के आने वाले गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। उन्हें रेफर नहीं किया जाएगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल में एक सिटी स्कैन मशीन है।
विज्ञापन

इन सब सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने एनसीआर के तहत आने वाले अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने व ट्रामा सेंटर में हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट जारी किया है। विभाग की ओर से 14 जिलों में ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक व अन्य जरूरत के उपकरण खरीदने के लिए 26.30 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इनमें करनाल के हिस्से में करीब 2.92 करोड़ रुपये आए हैं। इन रुपयों से ही यह मशीनें खरीदी जाएंगी। इससे अलग अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे अलग ट्रामा सेंटर में कई अन्य मशीनें, उपकरण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा
विज्ञापन





हर रोज ट्रामा सेंटर में आते हैं 200 मरीज

जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में पूरे जिले से करीब 200 मरीज आते हैं। इनमें 30 से 40 मरीज गंभीर होते हैं। इनमें से कुछ मरीजों को सुविधाओं के अभाव में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाता है। सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को सिटी स्कैन व एमआरआई की आवश्यकता होती है। इस कारण भी मरीजों को नागरिक अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन






छह बेड का बनाया जाएगा आईसीयू वार्ड

ट्रामा सेंटर में अलग से छह बेड का आईसीयू वार्ड बनाने की भी तैयारी है। ताकि गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर में ही दाखिल किया जा सके। फिलहाल अस्पताल में आईसीयू वार्ड ओपीडी भवन में है। मरीज को ट्रामा सेंटर से ओपीडी भवन में ले जाना पड़ा है। बनने वाले आईसीयू वार्ड में बेड पर ही वेंटिलेटर होंगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।




वर्जन

ट्रामा सेंटर के लिए एमआरआई मशीन, सिटी स्कैन मशीन व छह बेड का आईसीयू वार्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग से बजट की मांग की हुई है। बजट जारी होते ही इन मशीनों की खरीदारी का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ट्रामा सेंटर में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, नागरिक अस्पताल करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed