{"_id":"5d8293ca8ebc3e01740f5c53","slug":"ndri-karnal-karnal-news-knl55621183","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरआई करनाल में 43 भैंसों की मौत की पुष्टि हुई, जान जाने की वजह अभी तक नहीं पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरआई करनाल में 43 भैंसों की मौत की पुष्टि हुई, जान जाने की वजह अभी तक नहीं पता
Thu, 19 Sep 2019 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान करनाल में मुर्राह भैंसों की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। आठ दिन बाद भी बरेली, हिसार और संस्थान के वैज्ञानिकों की टीम मौत के कारणों को नहीं बता पा रहे हैं। अभी तक संस्थान ने 43 पशुओं की मौत के अलावा प्राथमिक जांच में बैक्टीरियल इंफेक्शन बताया है।
इसके अलावा कामर्शियल लैब की रिपोर्ट में फीड को ओके बताया गया है। दूसरी तरफ इस मामले में इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर एनीमल प्रोटेक्शन ने करनाल पुलिस को इस मामले की शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। अब वीरवार को दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में शिकायत दी जाएगी।
संस्थान ने भैंसों की मौत से जुड़ी कोई जानकारी लीक न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध कर दिए हैं। रातोंरात जिस यार्ड में पशु बीमार थे, वहां के कर्मचारियों को बदल दिया है। मृत पशुओं को संस्थान में ही खेतों में जेसीबी से दबाया जा रहा है। कुछ ही भैंसों का पोस्टमार्टम कर इतिश्री कर ली गई है। पशुओं की मौत का सिलसिला रुका नहीं है। बीमार भैंसों को अलग बाड़े में रखा गया है, जहां वे धीरे-धीरे दम तोड़ रही हैं। बुधवार को भी बीमार और संदिग्ध पशुओं के ब्लड सैंपल, चारा और दाने के सैंपल लिए गए।

एनडीआरआई में 11 सितंबर को दो मुर्राह भैंसों की मौत से पशुओं के मरने का सिलसिला शुरू हुआ था। इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली, लाला लाजपत राय वेटरनरी यूनिवर्सिटी हिसार व संस्थान के विशेषज्ञों की टीम भैंसों की मौत के कारणों की छानबीन कर रही हैं। कुछ ही भैंसों का पोस्टमार्टम किया गया है। आखिर किस रहस्यमय बीमारी से संस्थान के भैंसों की मौत हो गई तमाम प्रयोगशालाएं ओर विशेषज्ञ होने के बावजूद भी सही कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। इससे पूरे तंत्र पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।
संस्थान के प्रवक्ता एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजन शर्मा ने कहा कि कामर्शियल लैब से फीड की सैंपल रिपोर्ट ओके आई है, बाकी सवालों के जवाब पर उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। आईवीआरआई बरेली के निदेशक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी एग्जामिन किया जा रहा है। उनकी जांच टीम ने अभी कोई रिपोर्ट नहीं दी। रिपोर्ट आते ही मौत के कारण बताए जाएंगे।
दिल्ली में देंगे शिकायत
इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर एनीमल प्रोटेक्शन के अध्यक्ष नरेश कादियान ने कहा कि करनाल पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई थी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया। वीरवार को दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज करवाएंगे।