फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   National Hockey Stadium will be inaugurated soon: CM...

राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का जल्द होगा लोकापर्ण : सीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
National Hockey Stadium will be inaugurated soon: CM...
- साढ़े छह एकड़ भूमि में 18.27 करोड़ रुपये से बना स्टेडियम का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

- सीएम बोले- खिलाड़ियों के बेहतर अभ्यास के लिए गांवों में दी जा रही खेल सुविधाएं
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को वार्ड एक में पहुंचे और यहां कैलाश गांव में स्मार्ट सिटी की ओर से करीब 18 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण कर अब तक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस हाॅकी स्टेडियम में बेहतर अभ्यास करके खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के श्रेष्ठ अभ्यास के लिए अब गांवों में भी आधुनिक खेल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
बाद में उपायुक्त एवं केएससीएल के सीईओ अनीश यादव ने बताया कि कैलाश गांव में राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द यह जनता को समर्पित होगा। शहर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत खेल ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है। इनसे यहां के खिलाड़ियों को अपने शहर में ही प्रतिभा निखारने के अवसर मिलेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, निवर्तमान डिप्टी मेयर नवीन कुमार, भाजपा नेता सतीश पोसवाल, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, निगम कमिश्नर अभिषेक मीणा, केएससीएल के जीएम रामफल तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हैं स्टेडियम की खूबियां
यह हॉकी स्टेडियम इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ हॉकी के मानकों के अनुसार साढ़े छह एकड़ भूमि में बनकर तैयार हुआ है। 18.27 करोड़ की लागत से बन रहे स्टेडियम की खास बात यह है कि एस्ट्रो टर्फ विदेशी तकनीक से निर्मित है। मुख्य मैदान में छह स्प्रिंकल लगाए गए हैं। इसके अलावा मैदान में रोशनी के लिए 34 मीटर ऊंचाई के चार पोल पर एक-एक हजार वाट की 72 एलईडी लाइट लगाई गई हैं। स्कोर बोर्ड के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। स्टेडियम में अलग से 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है तथा 160 केवी के जनरेटर का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन और रात हो सकेंगे मैच
डीसी ने बताया कि हॉकी स्टेडियम में दिन-रात किसी भी अवधि में मैच आयोजित किए जा सकेंगे। स्टेडियम में 600 दर्शकों के बैठने का प्रबंध किया गया है जिसमें तीन गैलरी बनाई गई हैं। इसमें एक गैलरी वीआईपी जिसमें 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसके साथ ही दो अन्य गैलरी सामान्य दर्शकों के लिए बनाई गई हैं जिसमें प्रत्येक में 250 दर्शक बैठ सकते हैं। प्रत्येक गैलरी के बेस में तीन-तीन कमरे, स्नानागार व शौचालय, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग बनाए गए हैं। इन तीन कमरों में से एक कमरा मेडिकल स्टाफ के लिए आरक्षित है। इसके अलावा एक कॉमन लॉबी भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed