फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nand ke Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki... devotees danced on this

Karnal News: नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Nand ke Anand Bhayo Jai Kanhaiya Lal Ki... devotees danced on this
121....श्रीमद् भागवगत कथा सुनाते  स्वामी हरिहर मुदगल । संस्‍था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नीलोखेड़ी। बजरंग सेवा दल बरात घर में चल रहे श्रीमद्भागवगत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कलाकारों के गाए भजन ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की....’ पर श्रद्धालु जमकर झूमे। स्वामी ने श्रीकृष्ण जन्म के समय कंस द्वारा माता देवकी और पिता वासुदेव पर किए जाने वाले जुल्मों सहित परिस्थितियों बारे जानकारी दी।
कथा व्यास स्वामी हरिहर मुदगल ने कहा कि भगवान नाम की महिमा बताते हुए कहा कि कलयुग में भगवान का नाम ही सारे संकटों से बचाता है। आने बाला समय बहुत कठिन है, असामाजिक तत्वों द्वारा मर्यादाओं को तोड़े जाने संबंधी कई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। जिनका भविष्य में बढऩे का अंदेशा बना हुआ है। इसलिए भगवान के नाम का सिमरण हर समय करते रहो। उन्होंने कहा कि अजामिल नाम के ब्राह्मण ने जिंदगी भर पाप किया। परन्तु अपने अन्तिम वक्त में भगवान का नाम लेकर नरक जाने से बच गया। इसीप्रकार भक्त प्रह्लाद ने भगवान का नाम नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

पिता द्वारा मारने का बहुत प्रयास करने के बावजूद भक्त प्रह्लाद ने भगवान का नाम नहीं छोड़ा। फलस्वरूप भगवान नरसिंह बनकर आए और उसकी रक्षा की। इसलिए मनुष्य को अपना जीवन भगवान राम की तरह बनाना चाहिए। कोई भी स्त्री हो या पुरुष उसके लिए मर्यादा निर्धारित की गई है। मर्यादाओं का उल्लंघन करना और मनमाने आचरण से हमेशा विनाश होता है। जिसका उदहारण रावण एवं सूर्पनखा हैं। मौके पर सभा के वेद प्रकाश कटारिया, लछमन दास अरोड़ा, रविन्द्र कत्याल, तिलक चावला, प्रवीन मैहता, बलवंत सिंह, मनोहर धवन, सतपाल गांधी, विजय अरोड़ा, ललित शर्मा, सतीश जोशी तथा प्रवीण वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

121....श्रीमद् भागवगत कथा सुनाते  स्वामी हरिहर मुदगल । संस्था

121....श्रीमद् भागवगत कथा सुनाते  स्वामी हरिहर मुदगल । संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed