फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Nainital and Kotdwar bus service entangled in paperwork

Karnal News: कागजी प्रक्रिया में उलझी नैनीताल और कोटद्वार बस सेवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Nainital and Kotdwar bus service entangled in paperwork
- पांच अगस्त के बाद शुरू हो सकती है सुविधा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बस अड्डों से काउंटर का समय मिलने में लग रहा समय
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रोडवेज के बेड़े में नई बसें आने के बाद जिले की परिवहन सेवा बेहतर करने का तो प्रयास किया जा रहा है लेकिन दूसरे राज्यों की कागजी प्रक्रिया के कारण अंतरराज्यीय मार्गों पर नई बसों के संचालन में देरी हो रही है। करनाल से उत्तराखंड के नैनीताल और कागजी प्रक्रिया में उलझी नैनीताल और कोटद्वार बस सेवा के लिए पहली जुलाई से बस चलाने की योजना थी, लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों के डिपो से काउंटर का समय और परमिट मिलने में देरी के कारण अभी तक इन दोनों नए मार्ग पर बस का संचालन शुरू नहीं हो पाया।

अधिकारियों के अनुसार, वे दस्तावेज तैयार कराने में जुटे हैं। दोनों मार्ग के लिए परमिट तो मिल गया है पर अभी अलग-अलग अड्डों के काउंटरों का समय मिलना शेष है। इसके लिए तेजी से प्रक्रिया चल रही है। अब अधिकारी पांच अगस्त से बस शुरू करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे हैं। करनाल रोडवेज के बेड़े में वर्तमान में 145 बसें हो चुकी हैं। इनमें करीब 55 बसें नई हैं। नैनीताल और कोठद्वार जाने के लिए कर्ण नगरी के लोगों को अभी तक दूसरे जिलों से बस लेनी पड़ती है या फिर रेल और निजी साधनों से ही यात्रा कर पाते हैं। लेकिन अब करनाल रोडवेज की ओर से इन दोनों अंतरराज्यीय मार्गों के लिए बस चलाने की तैयारी है। इससे इन जगहों पर जाने वाले यात्रियों को सुगम सुविधा होने से काफी फायदा होगा। जिले से अभी 17 अंतर राज्यीय मार्गों पर बस संचालन हो रहा है। इन दोनों मार्गों पर बस सेवा शुरू होने से इनकी संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन




हल्द्वानी और काठगोदाम के लिए भी सुविधा

नैनीताल जाने वाली बस करनाल के पुराने बस अड्डे से शुरू होकर बड़ौली, शामली, काशीपुर, रामनगर, हल्द्वानी और काठगोदाम के रासते नैनीताल जाएगी। इससे करनाल से हल्द्वानी और काठगोदाम जाने वाले लोगों को भी फायदा होगा। इसी तरह कोठद्वार के लिए चलाई जाने वाली बस हरिद्वार के रास्ते चलेगी। यह करनाल डिपो की सातवीं बस होगी जिसका हरिद्वार में भी ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






वर्जन

उत्तराखंड के लिए बस सुविधा बढ़ा रहे हैं। नैनीताल और कागजी प्रक्रिया में उलझी नैनीताल और कोटद्वार बस सेवा के लिए बस सेवा शुरू की जानी है। कागजी प्रक्रिया चल रही है। दस्तावेज पूरे होते ही बस संचालन शुरू होगा। दस दिनों में कागज तैयार होने की उम्मीद है। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed