फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   'My Shyam Dhani is the support of the loser..'

‘हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी..’ पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
'My Shyam Dhani is the support of the loser..'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ‘बोल खाटू नरेश की जय, हारे के सहारे की जय’, तीन बाणधारी की जयघोष से श्री खाटू श्याम मंदिर गूंज उठा। मौका था पुरानी अनाज मंडी के पीछे श्री खाटू श्याम मंदिर में श्री श्याम सखा मंडल की ओर से आयोजित कीर्तन का, जिसमें देर रात तक श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते रहे।
कलाकार सुरेंद्र कश्यप ने ‘आया सांवरिया सरकार घोडे़ पे चढ़ के, घोडे़ पे चढ़ के नीले पे चढ़ के’ गाकर बाबा का गुणगान किया। कर्ण कश्यप ने ‘हारे का सहारा है मेरा श्याम धणी’ गाकर बाबा को याद किया। रजत कबीर ने ‘एक बार तो हाथ उठाओ, मेरे खाटू श्याम के लिए’ गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। रवि भट्ट ने ‘जब से देखा तुम्हें, जाने क्या हो गया’ गाकर खूब वाहवाही बटोरी। डॉ. मनीष ने ‘बांह पकड़ ले सांवरे, कहीं छूट न जाए’ गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। ज्योति शर्मा ने ‘तुम्हारी शरण मिल गई सांवरे’। ‘ओ केसरी के लाला, मेरा छोटा सा काम’, ‘मेरे श्याम जी कह देना जय श्री श्याम’ गाकर बाबा को रिझाया।
विज्ञापन

शनिवार शाम पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने बाबा का शृंगार किया और श्रद्धालु विनोद सिंगला, विनय सिंगला, नीरज गुप्ता, विपिन, मुकेश, राजेश, विजय, अश्वनी, राधव छाबड़ा, गोविंद, सागर, कृष, विनोद और शीशपाल से पूजा करवा कीर्तन का शुभारंभ करवाया। कीर्तन में इत्र सेवा टीटू मिगलानी ने की और म्यूजिक सुमित म्यूजिक ग्रुप ने दिया। कीर्तन के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed