{"_id":"649ddeccd761742d770ce0c4","slug":"my-daughters-will-become-theater-workers-will-be-proficient-in-theater-karnal-news-c-18-knl1031-161023-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्हारी छोरियां बनेंगी रंगकर्मी:थिएटर में होंगी निपुण, नामी कलाकार तराशेंगे प्रतिभा, छह जुलाई से कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्हारी छोरियां बनेंगी रंगकर्मी:थिएटर में होंगी निपुण, नामी कलाकार तराशेंगे प्रतिभा, छह जुलाई से कार्यशाला शुरू
Fri, 30 Jun 2023 08:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
गगन तलवार, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:55 AM IST
सार
हरियाणा की बेटियों को थिएटर में निपुण बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने पहल की है। इसके लिए छह जुलाई से विशेष रूप से मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। अभिनय में रुचि रखने वाली कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की 530 छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल और शिक्षा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद हरियाणा की बेटियां अब रंगकर्म में धाक जमाएंगी। स्कूल की दहलीज पार करने से पहले छात्राओं को नाटक कला में तैयार किया जाएगा। ताकि इस क्षेत्र में भी कदम रखकर वे अपना भविष्य संवार सकें। हरियाणा की बेटियों को थिएटर में निपुण बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने पहल की है। इसके लिए छह जुलाई से विशेष रूप से मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
530 छात्राओं का चयन किया जाएगा
10 दिवसीय आवासीय कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली छात्राओं की प्रतिभा को फिल्म जगत से जुड़ी कई हस्तियां और नामी कलाकार पहुंचकर तराशेंगे। प्रत्येक मंडल स्तर पर होने वाली कार्यशाला में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को राज्य स्तरीय कार्यशाला के लिए चुना जाएगा। कार्यशाला के लिए प्रदेश के सरकारी स्कूलों से अभिनय में रुचि रखने वाली कक्षा नौवीं से बारहवीं तक की 530 छात्राओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
मिलेगी हर सुविधा, विभाग उठाएगा खर्च
प्रत्येक जिले से 22 छात्राओं का चयन खंड शिक्षा अधिकारियों की मदद से होगा। मंडल स्तरीय कार्यशाला की नोडल अधिकारी एवं करनाल की उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल का कहना है कि कार्यशाला में हिस्सा लेने वाली सभी छात्राओं के रहने, खाने और आने-जाने का पूरा खर्च विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। कार्यशाला में 22 छात्राओं के साथ संबंधित जिले की दो-दो महिला शिक्षक भी साथ आएंगी। कार्यशाला के चयन से पहले छात्रा के अभिभावकों की भी सहमति ली जाएगी।
विज्ञापन
मंडल स्तर पर यहां होगी कार्यशाला
कार्यशाला स्थल प्रतिभागी प्रतिभागियों के जिले
रोहतक 114 झज्जर, दादरी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी
पंचकूला 92 अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर
गुरुग्राम 92 गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी
हिसार 92 फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा
करनाल 70 करनाल, पानीपत, कैथल
फरीदाबाद 70 फरीदाबाद, पलवल, मेवात
कुल 530
अभिनय में रुचि होना जरूरी
जिन छात्राओं का संचार कौशल अच्छा है और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं या अभिनय में जिन छात्राओं की रुचि है, उनका ही चयन किया जाएगा। करनाल में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में कार्यशाला होगी। यहां पानीपत और कैथल की छात्राएं भी आएंगी। तैयारियां शुरू हो गई हैं। निदेशालय की यह अच्छी पहल है। -राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी।