{"_id":"62b4d23787bedd7ebc4dd5e7","slug":"murder-of-a-person-by-attacking-with-sticks-karnal-news-knl112465365","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी से हमला कर व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठी से हमला कर व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गांव ढाकवाला गुजरान के खेत में डोल को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में एक व्यक्ति की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाकवाला गुजरान निवासी सुलेंद्र कुमार ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके खेत के पड़ोसी रजत और शुभम अक्सर उनके साथ खेत की डोल को लेकर झगड़ा करते हैं। आरोप है कि 22 जून की सुबह करीब 8:30 बजे उसका नौकर तेजपाल निवासी ढाकवाला गुजरान खेत में काम कर रहा था। तभी तेजपाल के फोन से नौकर के पास कॉल आई। जिसमें रजत और शुभम ने उसे देख लेने की धमकी दी। नौकर के बताने पर वह और उसके पिता बिशंबर सिंह बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए। जहां रजत और शुभम पहले से मौजूद था। जिन्होंने उसके पिता के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। वह बाइक पर पहले पिता को घर ले गया फिर डॉक्टर के पास ले गया, जहां उसके पिता बिशंबर सिंह (45) को मृत घोषित कर दिया गया।
गांव ढाकवाला गुजरान निवासी सुलेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी