फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   murder case by attacking with ax

कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या के मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder case by attacking with ax
करनाल। नसीबपुरम में दो जून की रात दो पक्षों में हुए झगड़े में घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तार के लिए रोष प्रकट कर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, पुलिस ने परिजनों को आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और दोपहर बाद एक आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अंजना ने बताया कि दो जून की रात्रि करीब 11 बजे उसका पति नंदकिशोर घर के सामने गेट के रैंप पर बैठा था। तभी आरोपी नरेंद्र कुल्हाड़ी लेकर व नरेंद्र के पिता धन कुमार लोहे की रॉड लेकर आए और पुरानी रंजिश के चते नंदकिशोर के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर में कुल्हाड़ी लगने से उसका पति नीचे गिर गया। गंभीर हालत में नंदकिशोर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। आरोपी यह कह कर फरार हो गए कि आज तो बच गए, आगे जान से मारेंगे।
विज्ञापन

आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर
इस झगड़े में आरोपी पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसे भी गंभीर चोटें लगी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नंदकिशोर की मौत के बाद आरोपी धन कुमार निवासी गांव सग्गा जो फिलहाल नसीबपुरम में रह रहा है, उसे पश्चिमी यमुना नहर के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
किरण, थाना प्रभारी रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed