फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Murder accused surrenders

हत्या आरोपी गुरदीप ने सरेंडर किया

Thu, 09 Jan 2014 11:53 PM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 09 Jan 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
Murder accused surrenders
पत्नी लेक्चरर सरला भोला की हत्या के आरोपी उसके प्रति लेक्चरर डा. गुरदीप भोला ने वीरवार को सिविल लाइन पुलिस थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मालूम हो कि चार जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज की लेक्चरर डा. सरला भोला अपने बेडरूम में मृत मिली थी। इस संबंध में पुलिस में दर्ज शिकायत में शाहबाद जिला कुरुक्षेत्र वासी रामशरण ने बताया था कि उसकी बहन सरला की शादी वर्ष 2001 में गुरदीप वासी नेहरूगार्डन कॉलोनी के साथ हुई थी। चार जनवरी को एक सूचना मिलने पर जब वह कैथल पहुंचा तो उसकी बहन सरला बेड पर मृत पड़ी थी। उसके चेहरे,  सिर तथा कंधे पर गहरे घाव के निशान थे। उसने बताया कि उसकी बेटी सिमरन भी तीन जनवरी को अपनी बुआ सरला के पास आई हुई थी।
विज्ञापन


लड़की ने बताया कि गुरदीप ने बुआ को चाकू से मारा है। इस आरोप के बाद पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था जिसमें पुलिस को उसकी तलाश थी। वीरवार को आरोपी गुरदीप भोला ने चिरंजीव कॉलोनी कैथल वासी सुरेंद्रपाल पुत्र जगतराम कौम जांगड़ा ब्राह्मण की मौजूदगी में थाना सिविल लाइन कैथल में सरेंडर कर दिया। थाना सिविल लाइन प्रबंधक इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि हत्या आरोपी गुरदीप भोला को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में  पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed