{"_id":"602ed2ef8ebc3ee921060354","slug":"murder-accused-arrested-karnal-news-knl613963157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी काबू
विज्ञापन
गांव कलसौरा निवासी अजीत की गोली मारकर हत्या करने के बाद नहर में फेंकने वाले आरोपी को इंद्री थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी ने अपने पिता को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की थी। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि 6 फरवरी को गांव कलसौरा, थाना इंद्री निवासी विशाल ने अपने छोटे भाई अजीत के घर से गायब होने की शिकायत दी थी। उसी दिन केस दर्ज कर अजीत की तलाश शुरू कर दी थी। 11 फरवरी को अजीत का शव बिजना गांव के समीप आवर्धन नहर में मिला था। जिसके शरीर पर गोली के निशान थे। पोस्टमार्टम कराया तो पता चला की अजीत के माथे और छाती में गोली मारी गई थी। इसके बाद उसी गांव के आरोपी अंकित को 17 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वही अजीत को घर से बुलाकर ले गया था जिस दिन से वह गायब हुआ।
पत्नी के जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने साथ ले गया
पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी के दिन अजीत ने रात के समय उनका डीजे बंद करा हंगामा कर दिया था। जब मेरे पिता ने अजीत को रोकने का प्रयास किया तो अजीत ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। तब वह कुछ नहीं बोला लेकिन वह अपने पिता का अपमान नहीं भूल पाया था। इसलिए 5 फरवरी को वह अजीत को अपनी पत्नी के जन्मदिन की पार्टी देने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। गांव के समीप ही उसने उसको शराब पिलाई और फिर नहर के समीप ले गया। जहां अजीत के माथे व छाती में गोली मारकर नहर में धक्का दे दिया।