फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipality started utensils bank

Karnal News: नगर पालिका ने शुरू किया बर्तन बैंक

Fri, 02 Jan 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 02 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Municipality started utensils bank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। शहर को प्रदूषणमुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगरपालिका ने एक पहल शुरू की है। इसके तहत अब शहर में होने वाले कार्यक्रमों व सार्वजनिक आयोजनों में लंगर आदि में प्रयोग के लिए स्टील के बर्तन नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए आवेदक से कुछ राशि जमानत के रूप में ली जाएगी। एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। इस बर्तन बैंक से लोग बर्तन ले सकेंगे। जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद हो सकेगा। हवन में पं. नवीन शर्मा ने आहुतियां डलवाईं। नगर पालिका चेयरपर्सन सनमीत आहूजा ने रिबन काटकर बर्तन बैंक शुरू किया।

नगर पालिका सचिव डॉ. राहुल सैनी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्धारित मापदंडों से बने डिस्पोजल बर्तनों को छोड़कर जल्द अन्य डिस्पोजल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए पांच कटोरीनुमा भागों में बंटी स्टील थाली, चम्मच और गिलास सहित 500 सेट के साथ ‘बर्तन बैंक’ का विधिवत शुभारंभ किया गया है। मौके पर समाजसेवी सतनाम आहूजा, पार्षद अंजना कुमारी शर्मा, दर्शनी देवी, मनोनीत पार्षद ईश चौपड़ा, पार्षद प्रतिनिधि केवल कृष्ण कुकरेजा और स्वच्छता योद्धा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बर्तन लौटाते ही वापस होगी सुरक्षा राशि
किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा करवाए जाने वाले आयोजन के लिए जरूरत होने पर बर्तनों की पूर्व बुकिंग करवानी होगी। इसके लिए कुछ राशि जमानत के रूप में लेकर तथा संबंधित पार्षद की गारंटी पर बर्तन बुक किए जा सकेंगे। बर्तन पूरी तरह से पहले बुकिंग-पहला अधिकार नियम पर दिए जांएगे। आयोजन के बाद बर्तन प्रयोग कर सफाई करवाकर पूरी संख्या में वापस जमा करवाने पर जमानत राशि लौटा दी जाएगी। सचिव के अनुसार 500 बर्तन सेट से करीब 1500 लोग खाना खा सकेंगे। इन बर्तनों के प्रयोग से डिस्पोजल का प्रयोग करने से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed