फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal workers demonstrated at the corporation office

Karnal News: निगम कार्यालय पर नपा कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal workers demonstrated at the corporation office
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उप निगमायुक्त ने आंदोलनकारी कर्मचारियों को बुलाकर उनकी बात सुनी और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नपा कर्मचारी संघ करनाल शाखा के प्रधान राम सिंह ढि़ल्लौड़ की अगुवाई में शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे नपा कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां प्रदेश सचिव शारदा ने कहा कि संघ के सेक्टर 13 स्थित यूनियन कार्यालय में बिजली पानी का संकट बना हुआ है। गोशाला से कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। समान काम समान वेतन की मांग पर निगम विचार नहीं कर रहा है। इसके अलावा भी उनकी कई मांगें लंबित हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। यदि ऐसा ही रहा तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इसके बाद उप निगमायुक्त अरुण भार्गव ने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने पर सहमति जताई। इस मौके पर सुमेरचंद, रमेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, विनोद प्रोचा आदि कई कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed