फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal corporation in urban area, Nilokheri section in rural will have maximum development

03. शहरी क्षेत्र में नगर निगम, ग्रामीण में नीलोखेड़ी खंड में होगा सर्वाधिक विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation in urban area, Nilokheri section in rural will have maximum development
करनाल। जिले में विकास की रफ्तार बढ़ाने में डी प्लान मददगार साबित होगा। आबादी के हिसाब से डी-प्लान में विकास के लिए राशि आवंटित की गई है। निकाय क्षेत्रों की बात करें तो जिले में सर्वाधिक आबादी वाले नगरनिगम करनाल को 287.74 लाख रुपये आवंटित किए हैं। जबकि नगरपालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 30.71 लाख रुपये घरौंडा के हिस्से में आए हैं। निकायों में सबसे कम राशि निसिंग को 14.16 लाख रुपये दी गई है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में खंड की बात करें तो सर्वाधिक आबादी के हिसाब से नीलोखेड़ी खंड को 133.67 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि कम आबादी वाले कुंजपुरा खंड को 82.22 लाख रुपये आवंटित किए हैं। जिला डेवलपमेंट प्लान (डी-प्लान) के तहत वर्ष 2022-23 में कुल 12.22 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जनता की मूलभूत की सुविधाओं के लिए यह राशि खर्च की जाएगी। 30 प्रतिशत राशि यानी करीब 3.67 करोड़ रुपये लोकल सड़कों और गलियों के निर्माण पर लगेंगे। जबकि 70 प्रतिशत राशि यानी करीब 8.55 करोड़ रुपये शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, जलापूर्ति, सिंचाई, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और सामुदायिक केंद्रों की दशा सुधारने और निर्माण पर खर्च की जाएगी। इससे जहां लोगों की समस्याओं का समाधान होगा, वहीं सुविधाएं बढ़ने से जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। ग्रामीण क्षेत्र के आठ खंडों में जिले के सभी 435 गांव एवं पंचायतें शामिल हैं, वहीं शहरी क्षेत्र में सात नगर निकाय यानी छह नगर पालिका और करनाल नगर निगम क्षेत्र को रखा गया है। कम आबादी होने के कारण सबसे कम राशि नगर पालिका निसिंग को महज 14.16 लाख और कुंजपुरा खंड को 82.22 लाख रुपये जारी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

बाक्स
गांवों में रहती है 66.91 प्रतिशत आबादी
जिले की कुल आबादी में से 66.91 प्रतिशत लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं। इन्हें प्रशासन की ओर से खंड की श्रेणी में रखा गया है। जबकि 33.09 प्रतिशत आबादी शहरी यानी नगर निकाय क्षेत्र में रहती है। जिले की कुल आबादी 15 लाख 5324 है। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में दस लाख 7221 और शहरी क्षेत्रों में चार लाख 98 हजार 103 लोग रहते हैं। क्षेत्र के अनुसार, सबसे कम कुंजपुरा खंड में महज 6.73 और निसिंग नगर पालिका क्षेत्र की कुल 1.16 प्रतिशत आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतनी आबादी पर मिली इतनी राशि
- खंड क्षेत्र के अनुसार
खंड आबादी आबादी का प्रतिशत राशि (लाख में)
नीलोखेड़ी 164616 10.94 133.67
घरौंडा 143229 9.51 116.31
असंध 134821 8.96 109.48
निसिंग 132692 8.81 107.75
मूनक 119040 7.91 96.66
करनाल 108901 7.23 88.43
इंद्री 102672 6.82 83.37
कुंजपुरा 101250 6.73 82.22
कुल 1007221 66.91 817.89
- नगर निकाय क्षेत्र के अनुसार
नगर पालिका आबादी प्रतिशत राशि (लाख में)
घरौंडा 37816 2.51 30.71
असंध 27125 1.80 22.03
तरावड़ी 25944 1.72 21.07
नीलोखेड़ी 17938 1.19 14.57
इंद्री 17787 1.16 14.20
निसिंग 17438 1.16 14.16
करनाल(नगर निगम) 354355 23.54 287.74
कुल 498103 33.09 404.47
वर्जन-
खंड और निकाय की कुल 15 एजेंसियों को उनकी आबादी के हिसाब से राशि जारी की गई है। सभी एजेंसियां अपने क्षेत्र के कामों की सूची तैयार कर रही हैं, ताकि उन्हें प्राथमिकता से और समय रहते पूरा कराया जा सके। दिसंबर माह तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य दिया गया है। डी-प्लान के तहत छोटे-छोटे कार्य होने से लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। - अनीश यादव, उपायुक्त करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed