{"_id":"66355f9b8caa72c17b0b15b4","slug":"mp-should-provide-better-facilities-to-players-karnal-news-c-18-knl1008-381804-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने वाला हो सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने वाला हो सांसद
Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 04 May 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। मतदान को भी अब सिर्फ 21 दिन ही शेष हैं। सत्ता पक्ष व मुख्य विपक्ष ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कई तो नामांकन भी करा चुके हैं। कई अन्य दलों के प्रत्याशी अभी सामने आने शेष है। ऐसे में खिलाड़ी मतदाताओं को भी अपने सांसद से कई उम्मीदें हैं। उनके मन में एक विचार कौंध रहा है, कि सांसद कैसा होना चाहिए और उसे क्यों चुने। उसमें क्या खूबियां होनी चाहिए। सियासी दल तो चुनावी हवा को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है।
खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा रहे
सांसद ऐसा होना चाहिए जो खिलाड़ियों के प्रति भावना रखें और खिलाड़ियों को पूरा समर्थन करें, क्योंकि खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं और देश का नाम रोशन करते हैं, लेकिन उसके बाद हर कोई खिलाड़ियों को भूल जाता है इसलिए ऐसा प्रत्याशी आए जो खिलाड़ियों के साथ हमेशा खड़ा रहे। - नमन
सुविधाओं के बिना रह जाते पीछे
सांसद ऐसा होना चाहिए जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं, क्योंकि खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं और नाम रोशन करते हैं लेकिन उसके बाद उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती जिस कारण कई खिलाड़ी पीछे रह जाते हैं। इसलिए कोई ऐसा प्रत्याशी आए जो खिलाड़ियों के रहने और आने जाने के लिए सुविधा दे। - साहिल
विज्ञापन
महिला खिलाड़ियों के लिए करे व्यवस्था
सांसद ऐसा होना चाहिए जो महिला खिलाड़ियों के लिए एक अलग से स्थान बनाएं क्योंकि आज के दौर में महिला खिलाड़ियों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। अपना नाम बनाने के लिए और उसके बाद उन्हें काफी कम सुविधाएं मिलती है। इसलिए ऐसा प्रत्याशी आए जो महिला खिलाड़ियों के लिए अलग से सुविधा प्राप्त करवाएं। - मनप्रीत
खानपान, रहने की व्यवस्था कराए
सांसद ऐसा होना चाहिए जो खिलाड़ियों के खाने-पीने और रहने की सुविधा प्राप्त करवाए, क्योंकि कई खिलाड़ी गरीब घर से आते हैं, कई खिलाड़ियों के पास खाने के पैसे नहीं होते और कुश्ती जैसे खेल में खुराक ज्यादा लगती है। इसलिए ऐसा प्रत्याशी आए जो खिलाड़ियों को कुछ राशि उपलब्ध करवाए। जीविका चलने के लिए सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाए। - लवप्रीत