{"_id":"5ddaea668ebc3e54fc11e013","slug":"mp-sanjay-bhatiya-karnal-news-knl128450140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटिया बोले- सांसद बनाने में मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरेश भट्ट को दूंगा श्रेय, मैं भट्ट द्वारा निर्माण किया हुआ कार्यकर्ता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटिया बोले- सांसद बनाने में मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरेश भट्ट को दूंगा श्रेय, मैं भट्ट द्वारा निर्माण किया हुआ कार्यकर्ता हूं
विज्ञापन
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि लोगों में ये बात स्थापित है कि वे मुख्यमंत्री के नजदीक हैं और मुख्यमंत्री ने भाटिया को सांसद बनने के लिए मौका दिया है। ईमानदारी से यदि मुख्यमंत्री से ज्यादा श्रेय किसी को देना है तो वे सुरेश भट्ट को देना चाहूंगा। मैं तो सुरेश भट्ट द्वारा तैयार किया गया कार्यकर्ता हूं। भाटिया रविवार को कालीदास रंगमंच में उत्तराखंड सभा द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोले रहे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। उसका डंका पूरे देश में गूंजेगा। चाहे करनाल हो या पानीपत, यहां पर यदि छोटा बच्चा भी उसे याद करेगा तो रात के समय भी उठकर आऊंगा। हर प्रकार की सहायता की जाएगी। संस्थाओं द्वारा मांगी गई ग्रांट से मना करते हुए कहा कि मेरी योजना है कि सांसद कोष की ग्रांट को किसी संस्था से नहीं दूंगा। ग्रांट का प्रयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी को दूर करने में किया जाएगा। सरकार ने प्रदेश में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी है और जहां पर भी किसी संस्था को भवन और अन्य निर्माण की जरूरत होगी, उसको प्रदेश सरकार की तरफ से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर निगम मेयर रेणूबाला गुप्ता, उत्तराखंड सभा अध्यक्ष रमेश, योगेश बूढ़ाखेड़ी, पीसी तिवारी, माया राम देवली, बिजेंद्र सिंह रावल, राजकुमार पालीवाल, भारतभूषण मौजूद रहे।
सामुदायिक केंद्र का करवाया जाएगा निर्माण
भूखंड पर बोलते हुए भाटिया ने कहा कि भूखंड दिया जाएगा। चाहे हुडा की तरफ से मिले या निगम की तरफ से। एक जगह निश्चित की जाएगी। वहां पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। वहां के भवन के लिए प्रदेश और अन्य जगहों से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आप लोगों ने योजना तैयार करनी है। प्रदेश सरकार से सिफारिश करके निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड से अनभिज्ञ नहीं हूं
भाटिया ने कहा, मैं भले ही हरियाणा का हूं, उत्तराखंड से अनभिज्ञ नहीं हूं। वहां जो भी सरकार आई और उन्होंने उत्तराखंड बनाने के लिए जो भी जुल्म किए, उनसे भी परिचित हूं। उत्तराखंड बनाने के पीछे बहुत से बुजुर्गों ने कुर्बानी दी है। उन सभी बातों को हम हरियाणावासी जानते हैं।