फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mother will come riding on an elephant, good rains yields will increase

Karnal News: हाथी पर सवार होकर आएंगी माता, अच्छी वर्षा...बढ़ेगी पैदावार

Wed, 10 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 10 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mother will come riding on an elephant, good rains yields will increase
04... पंडित षष्टी बल्लव।
करनाल। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। दो अक्तूबर को दशहरे के साथ समाप्त होंगे। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। इसे शुभ संकेत बताया जा रहा है। मान्यता है कि इससे अच्छी वर्षा होगी और पैदावार भी बढ़ेगी। माता का प्रस्थान मनुष्य की सवारी पर होगा। 22 सितंबर को कलश स्थापना और शैलपुत्री का पूजन होगा।
विज्ञापन

श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी षष्टी बल्लव ने बताया कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। प्रतिपदा के अनुसार हाथी पर आना शुभ है जो अच्छी वर्षा का संकेत है, कृषि में वृद्धि होती है, दूध का उत्पादन बढ़ता है साथ ही देश में धनधान्य की बढ़ोतरी होती है। उन्होंने बताया कि भागवत महापुराण के अनुसार जब रविवार और सोमवार के दिन माता का आगमन होता है तो माता का वाहन हाथी होता है। जब माता हाथी से आती है तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि 2 अक्तूबर को वीरवार के दिन विजयदशमी है। इसी दिन माता के प्रस्थान का वाहन मनुष्य की सवारी होगा। ऐसे में लोगों को सुख शांति का अनुभव होगा। समय बहुत ही भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन

श्री श्याम बाला जी ज्योतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री के अनुसार 22 सितंबर को सुबह 5 बजे से दोपहर तक कलश स्थापना का योग है। इसी दिन शैलपुत्री का पूजन होगा। 27 सितंबर पंचमी सुबह 8:46 बजे तक है। इसके बाद षष्ठी है। 28 सितंबर षष्ठी तिथि 10: 30 बजे तक रहेगी। 29 सितंबर को महासप्तमी है, जो सोमवार को 12:26 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सितंबर को महाअष्टमी 1:45 बजे तक है। इसी समय संधि पूजा होगी। नवमी का उपवास भी होगा। एक अक्तूबर को महानवमी दोपहर 2:37 बजे तक है। इस दिन कन्या पूजन और मूर्ति विसर्जन गुरुवार को जो नहीं करते हैं, वे शाम को विसर्जन कर सकते हैं। 2 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

नवरात्र की तिथियां

22 सितंबर प्रतिपदा, मां शैलपुत्री की पूजा होगी।

23 सितंबर द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी।

24 सितंबर तृतीया, मां चंद्रघंटा की पूजा होगी।

26 सितंबर चतुर्थी, मां कूष्माण्डा की पूजा होगी।

27 सितंबर पंचमी, मां स्कंद माता की पूजा होगी।

28 सितंबर महाषष्ठी, मां कात्यायनी की पूजा होगी।

29 सितंबर महासप्तमी, मां कालरात्रि की पूजा होगी।

30 सितंबर महाअष्टमी, मां महागौरी की पूजा होगी।

01 अक्तूबर महानवमी, मां सिद्धिदात्रीकी पूजा होगी।

02 अक्तूबर को विजयादशमी, दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा।

04... पंडित षष्टी बल्लव।

04... पंडित षष्टी बल्लव।

04... पंडित षष्टी बल्लव।

04... पंडित षष्टी बल्लव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed