फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   mother jumped in kanal with two son, mother escaped, one child died, other not found

महिला ने दो बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग, मां को बचाया, एक बच्चे की लाश बरामद, दूसरा लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
mother jumped in kanal with two son, mother escaped, one child died, other not found
जीटी रोड स्थित कर्ण लेक के समीप अपने दो बच्चों के साथ एक मां नहर में कूद गई। आसपास के लोगों ने तुरंत नहर में छलांग लगाकर 35 वर्षीय महिला को तो बचा लिया लेकिन उसके बच्चों को वे नहर से निकाल नहीं पाए। बाद में 11 वर्षीय बच्ची का शव नहर से मिल गया लेकिन देर रात तक चार वर्षीय बेटे का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे घरौंडा के गांव पनौड़ी निवासी अंजू अपने दो बच्चों के साथ नहर में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे देख लिया तो उसकी जान बच गई। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के सामने महिला ने बताया कि नहर में उसने ही छलांग लगाई थी, उसके बच्चे बाहर ही थे लेकिन चश्मदीदों ने बताया कि महिला बच्चों के साथ नहर में कूदी थी। बाद में गोताखोरों की मदद से पुलिस ने 11 वर्षीय बच्ची भावना का शव नहर से बरामद कर लिया। हालांकि मशक्कत के बावजूद देर रात तक उसके चार साल के बेटे इवान का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची नीलोखेड़ी निवासी भाभी सिमरन ने बताया कि नंद अंजू की दिलजीत से शादी हुई है। वह बहुत शराब पीता है। इसे लेकर होने वाले झगड़ों से अंजू परेशान रहती है। सिमरन के मुताबिक, रात को अंजू ने नीलोखेड़ी में फोन कर पापा को बताया था कि उसका दिलजीत के साथ झगड़ा हुआ है। तब पापा ने कहा था कि अंजू तुम यहां आ जाओ लेकिन दोपहर करीब तीन बजे सूचना मिली की अंजू ने बेटे इवान व बेटी भावना के साथ कर्ण लेक के पास नहर में छलांग लगा दी है। अंजू को आसपास के लोगों ने बचा लिया है लेकिन दोनों बच्चों को पता नहीं चल रहा। देर रात बच्ची का शव पुलिस ने बरामद कर लिया लेकिन बेटे का पता नहीं चल सका था। उधर, सदर थाना प्रभारी बलजीत का कहना है कि महिला घरेलू झगड़े के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रही है। बच्चे की तलाश जारी है। महिला को फिलहाल मायके वालों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed