{"_id":"603023078ebc3ee90924a9f9","slug":"most-wanted-arrest-karnal-news-knl615642129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या और वसूली का मोस्टवांटेड आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या और वसूली का मोस्टवांटेड आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की सीआईए वन टीम ने हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले मोस्टवांटेड इनामी बदमाश मोनू राणा को गिरफ्तार कर लिया है। हरियाणा पुलिस ने इस बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पूछताछ में उससे पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। जिन्हें उसने करनाल व कैथल क्षेत्र में अंजाम दिया था। सीआईए-वन इंचार्ज इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को सीआईए वन के एएसआई राजिंद्र की अध्यक्षता में बनाई गई टीम ने आरोपी मोनू कुमार उर्फ मोनू राणा निवासी कलायत, जिला कैथल हाल बड़ागांव थाना कुंजपुरा, जिला करनाल को सूचना के आधार पर मेरठ रोड करनाल से अवैध देशी पिस्तौल व दो राउंड सहित गिरफ्तार किया। टीम में एचसी रोहित, बलवान व सिपाही नरेंद्र भी शामिल थे। इस संबंध में 18 फरवरी को थाना सदर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी को 19 फरवरी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने लोगों में हथियार के बल पर दहशत फैलाने, फिरौती मांगने, रंजिशन बदला लेने व रुपये लेकर हत्या करने जैसी पांच वारदातों को अंजाम दिया है।
इन मामलों को हुआ खुलासा
1. सदर थाना में 31 अगस्त 2019 को गांव स्टौंडी निवासी प्रवीन ने मामला दर्ज कराया था कि उसके भाई संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जांच में खुलासा हुआ था कि यह हत्या स्टौंडी निवासी रिंकू ने रंजिश के चलते कराई थी। इस वारदात को मोस्ट वांटेड मोनू कुमार, अमित उर्फ लट्टू व जितेंद्र उर्फ जैकी द्वारा अंजाम दिया गया था। वारदात में प्रयोग हथियार जितेंद्र का था। आरोपी रिंकू, अमित व जितेंद्र को मामले में पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
2. कुंजपुरा, करनाल के बड़ागांव निवासी अंकित डोगरा ने 8 जून 2020 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उस पर गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने के लिए गोलियां चलाई थी। इस वारदात को मोस्ट वांटेड आरोपी मोनू कुमार व जितेंद्र ने मिलकर आपसी रंजिश के कारण अंजाम दिया था।
3. कैथल के थाना चीका में 19 जुलाई 2019 को रिंकू सिंह गांव खुसाल माजरा जिला कैथल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे जान से मारने के लिए अज्ञात आरोपियों ने गोलियां चलाई थी। इस वारदात को भी मोस्ट वांटेड मोनू कुमार, जितेंद्र व अमित द्वारा अंजाम दिया था।
4. कैथल के थाना चीका में 31 अगस्त 2019 को कृष्णपाल निवासी चीका ने शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन अज्ञात बाइक सवारों ने जान से मारने की नियत से उसकी दुकान पर गोली चलाई थी और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस वारदात को मोस्ट वांटेड मोनू कुमार, अमित व जितेंद्र ने मिलकर अंजाम दिया था।
5. कैथल के थाना शहर में 13 नवंबर 2019 को मोस्ट वांटेड आरोपी मोनू की चाची रूपा रानी निवासी कलायत द्वारा मोनू व उसके साथी जितेंद्र पर जान से मारने की नियत से गोली मारने का आरोप लगाया था। इस वारदात को आरोपी मोनू कुमार व जितेंद्र द्वारा अंजाम दिया गया था।