{"_id":"7bf0ffa49982200836775c68b7cfa881","slug":"money-paid-to-free-treatment-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त इलाज योजना में देने पड़े पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त इलाज योजना में देने पड़े पैसे
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Thu, 02 Jan 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में हरियाणा सरकार की ओर से बुधवार 1 जनवरी से मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना शुरू कर दी गई। सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने इंदिरा गांधी मल्टीस्पेश्यिलिटी अस्पताल में मुफ्त अल्ट्रासाउंड सुविधा का शुभारंभ करते हुए रिबन काटकर इस योजना की विधिवत रूप से शुरुआत की। मगर पहले ही दिन कई मरीजों को मुफ्त इलाज मिलने के बजाय पैसे चुकाने पड़े।
हुआ यू कि सरकारी की ओर से फ्री इलाज योजना शुरू होने पर मरीज बुधवार को इलाज कराने पहुंचे। मगर अस्पताल में कई महंगे टेस्ट ऐसे थे जो फ्री नहीं थे। इस कारण मरीजों को पैसे चुकाने पड़े, जिससे कई मरीज नाखुश नजर आए।
अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए आए मुकेश कुमार, अंगूरी देवी गोहरां, खेड़ी शेरू निवासी चतर सिंह, कैथल निवासी नीरज कुमार, धर्मचंद सौंगल, फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी पूनम ने कहा कि एक ओर तो सरकार की ओर से टेस्ट फ्री किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वहीं उनसे बुधवार को विभिन्न टेस्टों के लिए 40 रुपये से लेकर 135 रुपये तक की राशि ली जा रही है। जिसकी जानकारी उन्हें अस्पताल पहुंचने पर हुई है। सरकार यदि टेस्ट फ्री कर रही है तो इस राशि में भी छूट दी जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि महंगे टेस्टों को भुगतान की श्रेणी में रख दिया गया है। जबकि छोटे टेस्टों को फ्री कर दिया गया है।
लोगों के तैंतीस हजार रुपये बचे
पहले दिन अकेले इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में लोगों को करीब 33 हजार 500 रुपये की स्वास्थ्य सेवाएं फ्री दी गईं। जिसके लिए पहले लोगों को पैसा देना पड़ता था। अल्ट्रासाउंड केंद्र में योजना का शुभारंभ करने के बाद सीएमओ डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत कई प्रकार की सेवाएं मुफ्त मिलेंगी।
इसमें अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, अस्पताल में होने वाले 30 प्रकार के टेस्ट, दाखिल होने पर मरीज से लिए जाने वाले 100 रुपये हर रोज के हिसाब से बेड चार्जिज में छूट, सर्जीकल पैकेज के तहत होने वाले ऑपरेशन, कई प्रकार की दंत चिकित्सा सेवाएं, ईसीजी मुफ्त की जाएगी, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे सरकार की ओर से इस योजना के तहत दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।
पहले दिन ये मिली राहत
81 डिजिटल एवं सामान्य एक्स-रे 7000 रुपये
36 दाखिले हुए मरीजों को राहत 3600
23 मरीजों को ईसीजी के लिए 575 रुपये
50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 3300 रुपये
लैब में 30 प्रकार के टेस्टों की राशि करीब 3300 रुपये
दंत चिकित्सा में 55 मरीजों को करीब 700 रुपये
सर्जीकल पैकेज के तहत 3 मरीजों का 15000 रुपये