फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Money laundering: accused timber trader on remand for four days

मनी लॉड्रिंग : आरोपी टिंबर व्यापारी चार दिन की रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Money laundering: accused timber trader on remand for four days
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मनी लॉड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करनाल के महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार मित्तल को गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है।
ईडी अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ करेगी। आरोपी पर बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर 155 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का भी आरोप है। ईडी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को पंचकूला में मनी लॉंड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए चार दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में सीबीआई ने एक एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

अशोक कुमार मित्तल करनाल के टिंबर व्यापारी हैं। सीबीआई ने इस बड़े मामले में अशोक कुमार मित्तल व अन्य निदेशकों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, लोक सेवक के आपराधिक कदाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने मामले की जांच शुरू की। ईडी का आरोप है कि महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अशोक कुमार मित्तल ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर करीब 155 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। उन पर लेटर ऑफ क्रेडिट की लिमिट को 21 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 195 करोड़ करने का भी आरोप है। इस लिमिट पर फर्जी तौर पर आयात करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी का आरोप, व्यापारी ने किया गुमराह
ईडी का ये भी कहना है कि मित्तल ने जानकारी छिपाई है और गुमराह भी किया है। इसकी जानकारी सिंगापुर स्थित उसकी संबंधित संस्थाओं को भेजी गई है। जिसमें गलत तरीके से 155 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने और खुद को लाभ पहुंचाने की बात कही गई है। ईडी ने अशोक कुमार मित्तल को 23 मई को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed