Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mokshada Ekadashi fast will be observed on December 1st.

Karnal News: एक दिसंबर को रखा जाएगा मोक्षदा एकादशी व्रत

Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mokshada Ekadashi fast will be observed on December 1st.
करनाल। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह तिथि एक दिसंबर को पड़ रही है। श्री श्याम बाला ज्याेतिष केंद्र के संचालक पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दिन श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। इसलिए मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती भी मनाई जाती हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व पिंडदान जैसे कार्य करने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। श्रीहरि को पीली चीजों का भोग लगाने से लंबे समय से अटके काम पूरे और विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होने की भी मान्यता है।उन्होंने बताया कि मोक्षदा एकादशी के दिन सुबह 8 बजकर 20 मिनट से शाम 7 बजकर एक मिनट तक भद्रा है। इस अवधि में पूजा-पाठ से जुड़े कार्य न करें। इस एकादशी पर पंचक भी बने रहेंगे। इस दिन सुबह 6 बजकर 56 मिनट से रात 11 बजकर 18 मिनट तक पंचक है। मोक्षदा एकादशी तिथि का शुभारंभ 30 नवंबर रविवार रात को 9 बजकर 29 मिनट पर होगा। समापन एक दिसंबर को शाम 7:01 बजे होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed