फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mobile bells do not ring in jail just like this

यूं ही नहीं बजती जेल में मोबाइल की घंटियां, बरामद हुए मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Mobile bells do not ring in jail just like this
जिला जेल में 24 घंटे में दो जगह से मोबाइल के पैकेट मिलने का मामला सामने आया है। एक पैकेट रात को जिस बैरक के बाहर से मिला, अगली सुबह दूसरा पैकेट उसी बैरक की छत से पाया गया। जेल पुलिस ने रामनगर थाना में मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डीएसपी जेल अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम पौने 9 बजे बैरक नंबर-14 के इंचार्ज वार्डर सोमदत्त बैरक के आंगन में चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें काली टेप में लिपटा हुआ एक पैकेट मिला। उसने इसकी सूचना रात्रि अधिकारी उप सहायक अधीक्षक जयपाल को दी व पैकेट उनको सौंप दिया। वहीं वीरवार को सुबह साढ़े छह बजे उप सहायक अधीक्षक एवं वार्डर गार्ड रिषिपाल को बैरक नंबर-14 की छत पर एक काली टेप में लिपटा हुआ पैकेट मिला। जब दोनों पैकेट को खोला गया तो उनमें चार मोबाइल फोन थे। जेल की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed