{"_id":"69c04d96a2434c6ad207cd1f","slug":"mobile-and-cash-snatched-from-a-youth-returning-home-at-night-karnal-news-c-18-knl1018-870164-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रात को घर लौट रहे युवक से मोबाइल व नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रात को घर लौट रहे युवक से मोबाइल व नकदी छीनी
Mon, 23 Mar 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित मेरठ रोड के नजदीक 5 मार्च की रात को साढ़े 11 बजे कंबोपुरा की अशोक विहार काॅलोनी निवासी मोहित से दो अज्ञात व्यक्ति मोबाइल फोन और ढाई हजार रुपये छीनकर भाग गए। शिकायतकर्ता बस में सवार होकर पानीपत से करनाल आया था। बस से उतरने के बाद पैदल घर जाते समय रात को यह वारदात हुई। वारदात के 15 दिन बीत जाने के बाद युवक ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने छीना झपटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना शहर प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता मोहित की शिकायत पर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ छीना झपटी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन