फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Mistake: Unchahar Express was supposed to arrive on platform number 1, but it was on the I center line

चूक : प्लेटफाॅर्म नंबर-1 पर आनी थी ऊंचाहार एक्सप्रेस, आई सेंटर लाइन पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mistake: Unchahar Express was supposed to arrive on platform number 1, but it was on the I center line
11.... एक नंबर प्लेटफार्म पर आनेद वाली ट्रेन को मेन लाइन पर रोक कर चढ़ाए और उतारे यात्री। दिव्य
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चंडीगढ़ से चलकर प्रयागराज संगम को जाने वाली ट्रेन नंबर 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शाम 6:45 बजे आनी थी। विभागीय चूक की वजह से ट्रेन सेंटर लाइन पर रोक दी गई। करनाल उतरने वाले यात्रियों को बीच वाली रेलवे लाइन पर ही ट्रेन से नीचे उतरना पड़ा। दोनों ओर यात्री उतरे। जिनको ट्रेन में बैठना था वे भी प्लेटफाॅर्म से कूद कर पटरियों पर उतरे और ट्रेन में चढ़े।
आमतौर पर दो मिनट तक रुकने वाली इस ट्रेन ने करीब पांच मिनट का स्टॉपेज लिया। दोनों लाइनें खाली होने के बाद ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई सुपरफास्ट ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-2 या सेंटर लाइन से नहीं गुजर रही थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संजय सक्सेना ने बताया कि अभी उन्हें इसकी जानकारी मिली है। ये गंभीर लापरवाही है। जांच होगी। ये मानवीय गलती भी हो सकती है और तकनीकी गलती भी। मानवीय गलती में ट्रैक बदलने वाले की गलती हो सकती है और तकनीकी में ट्रैक के कांटे खराब होने की वजह से ये गलती हो सकती है। असल मसला जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री बोले, मजबूरी में पटरियों पर उतरना पड़ा
करनाल से दिल्ली जाने वाले रोहित, संदीप, शानू ने बताया कि प्लेटफाॅर्म पर अनाउंसमेंट हो रही थी कि ऊंचाहर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-1 पर आएगी। वे इंतजार कर रहे थे लेकिन ट्रेन बीच वाली पटरी पर आई। न तो प्लेटफाॅर्म नंबर-1 की पटरी थी और न दो की। मजबूरी में लोग ट्रेन से पटरी पर ही उतरने लगे। वह भी पटरियों पर उतरकर ट्रेन में चढ़े। यात्री सोनू, राजेश, सुमन, धर्मवीर ने बताया कि उन्हें करनाल उतरना था। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर नहीं, बीच की पटरी पर रुकी। ऐसे में पटरियों पर ही उतरना पड़ा।



आम्रपाली एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से आईउत्तर भारत में लगातार खराब मौसम होने की वजह से पिछले 15 दिनों से एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मंगलवार को ट्रेनें देरी से चलीं। आम्रपाली एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से 9 बजे के बाद करनाल पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी पौने तीन घंटे की देरी से 2:30 बजे आई। आधे घंटे की देरी से आई मालवा केवल अंबाला कैंट तक परिचालन कर पाई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल ने भी एक घंटे तक इंतजार कराया। वापसी में ये ट्रेन पौन घंटे देरी से चली। सचखंड पौन घंटे तो फाजिल्का एक घंटे लेट रही। जम्मू तवी एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी के बाद रात को 12 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed